Published : Oct 08, 2020, 03:55 PM ISTUpdated : Oct 08, 2020, 04:36 PM IST
हटके डेस्क : हर लड़की ये नहीं चाहती कि उसके सपनों का राजकुमार किसी घोड़े पर सवार होकर आए और उसे महलों में रखे। लेकिन हर लड़की ये जरूर चाहती है कि उसका हमसफर उसे इज्जत और प्यार दे। यूरोप में बेल्जियम (Belgium) की रहने वाली 21 साल की एंथोनिया रोचस (Anthonia Rochus) ने भी कुछ ऐसे ही सपने सजाए थे। लेकिन उसे राजकुमार की शक्ल में हैवान मिला। 18 महीने में उसके प्रेमी ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। एंथोनिया ने खुद अपनी तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी।
बेल्जियम की रहने वाली एंथोनिया रोचस बेहद ही खुशमिजाज और जिंदगी के खुले मन से जीने वाली लड़की थी। लेकिन पिछले कुछ समय में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सोचकर भी दिल दहल जाता है।
210
एंथोनिया रोचस ने सोशल मीडिया पर अपनी दर्द भरी दास्ता बयां की। लेकिन उसका प्यार इतना ज्यादा था कि उसने उस लड़के का नाम तक नहीं लिया और उसकी फोटो को भी ब्लर कर दिया।
310
वो बताती है कि अपने प्रेमी से मिलने के बाद उसे ऐसा लगा की अब उसकी जिंदगी में खुशियां आने वाली है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, 18 महीने के रिलेशन में उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी वो हालत की जो कोई जानवर के साथ भी नहीं करता।
410
एक बार हाथ उठाने के बाद भी एंथोनिया ने उसे दूसरा मौका दिया, पर उसकी हैवानियत दिन ब दिन बढ़ती गई। यहां तक की उसकी खूबसूरती को बर्बाद करने प्रेमी ने रेडिएटर से उसका चेहरा खराब करने की भी कोशिश की।
510
एंथोनिया बताती है कि अचानक 'मेरे बॉयफ्रेंड ने मेरा मेकअप करना बंद करवा दिया। कपड़े भी वही पहनने देता था, जो वो चाहता था। इतनी बंदिशों के बाद भी मैं उसके साथ थी। लेकिन अब उसके हाथ उठाने से में परेशान हो गई हूं'।
610
एक बार तो उसने घर का फर्नीचर उठा कर एंथोनिया के ऊपर फेंक दिया था। जिससे उसका पूरा माथा फट गया था।
710
खून से लतपथ हालत में एंथेनिया अपनी मां के घर पहुंची। लेकिन मां ने भी उसे अपनाने से मना कर दिया और घर से जाने के लिए कहा।
810
उसके पास कोई रास्ता ना होने के चलते वो एक बार फिर अपने प्रेमी के पास पहुंची। उसने भी वादा किया कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा। कुछ समय बाद प्रेमी ने फिर उसे इतना मारा की वो हॉस्पिटल में भर्ती हो गई।
910
एंथोनिया ने कहा 'इससे मेरी आंखें खुल गई। मुझे एहसास हुआ कि मैं इस नर्क में और नहीं रह सकती। इसके बाद मैंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की'। एंथोनिया का पोस्ट 1 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।
1010
एंथोनिया की आपबीती सुनकर बेल्जियम पुलिस भी उसके साथ है और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।