ब्रेस्ट कैंसर ने बना दिया हड्डियों का ढांचा, मौत से 18 घंटे पहले बनी सुहागन, फिर तोड़ दिया दम

Published : Mar 03, 2020, 04:00 PM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 04:03 PM IST

हटके डेस्क: पश्चिमी देशों में स्तन कैंसर तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में हर 8 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यह आकलन किया गया है इस साल अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर के करीब 276,480 नए मामले सामने आ सकते हैं। इसके शिकार लोगों की जिंदगी दर्दनाक मौत लेकर आती है। अमेरिका के कनेक्टिकट स्टेट की रहने वाली एक महिला हीथर मोशर ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी। 23 दिसंबर, 2016 को जांच में पता चला कि उसे ब्रेस्ट कैंसर है। लेकिन यह जानने के बावजूद उसके प्रेमी डेविड ने उसी दिन शादी करने के लिए उसे प्रपोज किया। हीथर और डेविड की मुलाकात एक डांस क्लास में मई, 2015 में हुई थी। तभी दोनों में प्रेम हुआ और उन्होंने एक साथ रहने का फैसला किया। तब कोई नहीं जानता था कि पूरी तरह से स्वस्थ हीथर को ब्रेस्ट कैंसर हो जाएगा। जब उसे कैंसर होने का पता चला, देर हो चुकी थी और बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच गई थी। लेकिन हीथर ने हॉस्पिटल के बेड पर से ही शादी करने का फैसला किया। क्रिसमस से ठीक पहले 23 दिसंबर, 2019 को उनकी शादी हुई। अपनी मौत के ठीक 18 घंटे पहले हीथर ने डेविड ने शादी की। यह शादी दुनिया भर में  चर्चा का विषय बन गई। ऐसा जोड़ा मिलना वाकई मुश्किल है, जिनमें इतना प्रेम हो कि मौत को करीब देख कर भी वे शादी के बंधन में बंध जाएं। यह ठीक ही कहा गया है कि शादी दो शरीर का नहीं, आत्मा का मिलन होता है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।  

PREV
110
ब्रेस्ट कैंसर ने बना दिया हड्डियों का ढांचा, मौत से 18 घंटे पहले  बनी सुहागन, फिर तोड़ दिया दम
हॉस्पिटल में भर्ती हीथर गंभीर हालत में। साथ में उसका पति डेविड, जिससे उसने मौत के ठीक 18 घंटे पहले हॉस्पिटल के बेड पर ही शादी की।
210
डेविड के साथ हीथर की एक खुशनुमा तस्वीर। तब हीथर पूरी तरह स्वस्थ थी। किसे पता था कि वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शिकार हो जाएगी।
310
बीमारी की आखिरी अवस्था में हीथर अपने पति पति डेविड के साथ। कीमियोथेरेपी की वजह से उसके खूबसूरत बाल नहीं रहे, लेकिन दोनों के बीच प्रेम पहले की तरह ही बना रहा।
410
दुल्हन की ड्रेस में सजी हीथर हॉस्पिटल के बेड पर अपनी एक परिचित महिला के साथ।
510
हॉस्पिटल के बेड पर ऑक्सीजन मास्क लगे रहने की स्थिति में ही हीथर ने डेविड से शादी की। उसे शादी की बधाई देने के लिए कुछ छोटे बच्चे भी आए।
610
हॉस्पिटल के बेड पर ही हुई उसकी शादी में उसके कुछ परिचित लोग और रिलेटिव भी आए। उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है, पर दिल में जो गम है, उसे भी समझना किसी के लिए मुश्किल नहीं।
710
हीथर और डेविड एक साथ एन्जॉय करते हुए। तब हीथर पूरी तरह स्वस्थ थी।
810
डेविड और हीथर की खुशहाल पलों की एक तस्वीर। लोग इन्हें परफेक्ट जोड़ी कहते थे।
910
शादी के बाद हीथर की एक परिचित महिला हाथ में शैम्पेन का गिलास लिए। सबों को पता था कि वह ज्यादा समय तक नहीं जी पाएगी, लेकिन पल भर की खुशी भी मायने रखती है।
1010
शादी के बाद हीथर को फिर से हॉस्पिटल के कपड़े पहना दिए गए। उसकी शादी में आई एक महिला ने उसके हाथ थाम रखे हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories