29 अप्रैल को दुनिया खत्म! इन अफवाहों के बीच आसमान में दिखा आग का गोला, फिर हुआ जोरदार धमाका

Published : Apr 17, 2020, 06:02 PM IST

हटके डेस्क: इस समय दुनिया कोविड 19 से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने शुरुआत में चीन में तबाही मचाई। इस वायरस से संक्रमण का पहला मामला 2019 नवंबर में ही आ गया था लेकिन उसके बाद दुनिया ने इसे हलके में लिया। आज इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21 लाख के पार और मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख है। कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही है जैसे ये वायरस दुनिया का अंत कर देगा। 2020 को कई लोग मनहूस बता रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ऐसी कई आपदाएं हुई, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच एक अफवाह ये भी उठी कि 29 अप्रैल को दुनिया खत्म हो जाएगी। बाद में ये कन्फर्म हुआ कि ये मात्र अफवाह है। उल्कापिंड गिरेगा जरूर लेकिन पृथ्वी पर नहीं। इस बीच यूके के कैंब्रिजशायर में आसमान में आग का गोला नजर आया। जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस गोले को देख कई लोग अब दुनिया खत्म होने की बात पर यकीन करने लगे हैं।  

PREV
19
29 अप्रैल को दुनिया खत्म! इन अफवाहों के बीच आसमान में दिखा आग का गोला, फिर हुआ जोरदार धमाका

16 अप्रैल के यूके के कैंब्रिजशायर में 55 साल के गेर्री अंडरवुड ने आसमान में एक अजीबोगरीब चीज देखी। आग जैसी ये चीज नीचे आसमान में गिर रही थी। 

29

धीरे-धीरे ये जमीन से टकराया और जोरदार धमाका हुआ। गेर्री ने इसकी तस्वीर खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जहां से ये वायरल हो गया। 

39

ये अजीबोगरीब चीज लम्बीं सी थी। नीचे पेड़ों के पास जाकर ये गायब हो गई। गेर्री के मुताबिक, ये बहुत धीरे-धीरे जमीन की तरफ बढ़ रही थी। 

49

2020 की शुरुआत में सभी ने नए साल के शुभ और अच्छे से बीतने की कामना की थी। लेकिन साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग की खबर से शुरू हुई।

59

इसके बाद दिसंबर से ही कोरोना का आतंक चीन में दिखना शुरू हुआ, जो अब पूरी दुनिया में फ़ैल चुका है।

69

यूरोप में इसी बीच भूकंप के झटकों ने भी लोगों को दहला दिया था। कुछ दिनों पहले दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। 

79


फिर इंडोनेशिया के सबसे एक्टिव ज्वालामुखी में से एक माउंट मेरापी में विस्फोट हुआ। इस ज्वालामुखी में मार्च महीने में ही दो बार विस्फोट हुआ।
 

89

बीते कुछ महीनों से कोरोना का कहर जारी है। इस बीच ही उल्कापिंड  गिरने की ख़बरों ने भी लोगों को बेचैन कर दिया था। हालांकि नासा ने साफ़ किया कि इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। 

99

इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की बातें कही। कई ऐसे लोग हैं जो इसे दुनिया के खत्म होने का संकेत मान रहे हैं।

Recommended Stories