इसलिए मार दी गईं 20 लाख मुर्गियां!

Published : Apr 17, 2020, 02:08 PM ISTUpdated : Apr 17, 2020, 06:08 PM IST

हटके डेस्क:  दुनिया में कोरोना का कोहराम है। किसी को नहीं पता है कि इस वायरस को रोकने का क्या तरीका है? लोग सोशल डिस्टेंसिंग और घरों में रहकर वायरस को हराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21 लाख पार कर जल्द 22 लाख पहुंचने वाली है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी डेढ़ लाख होने वाला है। वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। लेकिन अब ये दुनिया के कई  देशों में पहुंच चुका है। कोविड 19 और चिकन-मीट का रिश्ता क्या है, ये अभी तक साइंटिफिक तौर पर कंफर्म नहीं हुआ है लेकिन फिर भी कोरोना के कारण कई लोगों ने नॉन-वेज खाना बंद कर दिया है। अमेरिका के स्मिथफील्ड फूड सिओक्स फैक्ट्री को कोरोना का हॉटस्पॉट कहा जा रहा है। इस फैक्ट्री से जुड़े 644 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद भी ये फैक्ट्री मीट सप्लाई कर रही है। लेकिन अब इस मामले को देखते हुए एक चिकन कंपनी ने 20 लाख मुर्गियों को मारने का फैसला किया। इतना ही नहीं, अमेरिका के कई फ़ूड फैक्ट्रीज से भी कोरोना मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

PREV
110
इसलिए मार दी गईं 20 लाख मुर्गियां!

अमेरिका में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। अमेरिका में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। अभी तक यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 78 हजार पार कर चुकी है। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 34 हजार के पार है। 

210

इस बीच अमेरिका के डेलावेर में एक मीट फैक्ट्री ने 20 लाख मुर्गियों को मारने का फैसला किया है। मुर्गियां कंपनी को नुकसान में ले जा रही थीं। इन्हें खिलाने- पिलाने में कंपनी  का काफी पैसा लग रहा था। 

310

डेलावेर में एक पोर्क फैक्ट्री के कई मजदूरों को वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद से कई वर्कर्स ने कंपनी में आना बंद कर दिया है। लेकिन जिनके परिवार का गुजारा फैक्ट्री इनकम  से होता हैं, वो अब भी फैक्ट्री आ रहे हैं। 

410

यहां कोरोना  फ़ैलाने में सबसे बड़ा हाथ मीट फैक्ट्रीज का ही है। अमेरिकी फ़ूड सप्लाई कंपनियां ही कोरोना का हॉटस्पॉट बन रही हैं। 

510

कोरोना के बाद मीट की डिमांड में गिरावट आई है। जिसकी वजह से कंपनियों को चिकन, या पोर्क की सप्लाई आधी करनी पड़ी। ऐसे में फैक्ट्री में मौजूद चिकन मर रहे हैं। जिससे कई तरह की बीमारियां फ़ैल सकती हैं। 
 

610

इस बात को ध्यान में रखते हुए अब एलन हारीम के मेंबर ने बताया कि कोरोना के कारण उन्हें 20 लाख मुर्गियों को मारना पड़ा। 
 

710

इस खबर के बाहर आने के बाद पेटा का ध्यान इस और गया। अब वो ये जानना चाहते हैं कि इतनी मुर्गियों को आखिर किस तरह मारा गया। 

810

यहां अभी तक लॉकडाउन नहीं किया गया है। जबकि यहां कोरोना संदिग्धों के मामले तेजी से बढ़े हैं। फिर भी इसे लॉकडाउन नहीं किया गया है। 
 

910


स्टेट में बढ़ते कोरोना मरीजों की  संख्या के बावजूद गवर्नर क्रिस्टी नोएम ने साफ़ किया कि फैक्ट्रीज खुले रहेंगे और अभी वर्क फ्रॉम होम का कांसेप्ट नहीं रहेगा।  
 

1010

कंपनी ने साफ किया कि मारी गई मुर्गियों का मीट प्रोसेस नहीं किया जाएगा। यानी उन्हें किसी तरह  कंज्यूम नहीं किया जाएगा। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories