डॉक्टर ने किया 1000 महिलाओं के साथ रेप, लेकिन डेढ़ साल बाद सामने आया कुछ और ही सच

Published : Feb 05, 2020, 03:02 PM IST

कैलिफोर्निया: डॉक्टर्स को भगवान कहा जाता है क्योंकि वो लोगों को नई जिंदगी देते हैं। लेकिन कैलिफोर्निया में 2018 में एक डॉक्टर पर जो आरोप लगे, उससे पूरी दुनिया हैरान रह गई थी। 39 साल के डॉक्टर रॉबीचेउक्स और उनकी प्रेमिका पर उनके क्लिनिक में आई एक हजार महिलाओं को ड्रग्स देकर उनके साथ रेप करने का आरोप लगा था। इसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला... 

PREV
19
डॉक्टर ने किया 1000 महिलाओं के साथ रेप, लेकिन डेढ़ साल बाद सामने आया कुछ और ही सच
डॉक्टर रॉबीचेउक्स और उनकी 32 साल की प्रेमिका सेरिसा रिले के ऊपर 2018 में एक हजार महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा था।
29
आरोपों में कहा गया कि जब डॉक्टर से इलाज करवाने आई महिला ड्रग्स के नशे में लाचार हो जाती थी तो वो अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उनका शोषण करते थे।
39
इस आरोप के बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। साथ ही उनका क्लिनिक भी सील कर दिया गया। इस आरोप के बाद दोनों का करियर खत्म हो गया।
49
दोनों ने 7 करोड़ का बॉन्ड भरा, जिसके बाद दोनों को बेल मिली थी। इसके बाद दोनों नियमित डेट्स पर सुनवाई के लिए कोर्ट जा रहे थे।
59
मामले के सामने आने के बाद अब इस मामले में बचाव पक्ष ने कोर्ट से उनपर लगे आरोपों को खारिज करने की रिक्वेस्ट की है। बचाव पक्ष का कहना है कि मामले को लेकर उनपर लगे आरोप साबित नहीं हो पाए हैं।
69
डॉक्टर पर 7 महिलाओं के साथ रेप और उनकी प्रेमिका पर 5 महिलाओं के शोषण को लेकर चार्जशीट दर्ज की गई थी।
79
आरोप लगाने वाले पक्ष ने कोर्ट में दावा किया था कि उनके पास कई वीडियो हैं, जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि डॉक्टर ने महिलाओं के साथ यौन शोषण किया था। लेकिन सुनवाई के दौरान वो एक भी वीडियो नहीं दिखा पाए।
89
इन सारे चार्जशीट में से एक भी मामले को सिद्ध नहीं किया जा सका। ना तो डॉक्टर के खिलाफ कोई सबूत मिले, ना ही उनकी प्रेमिका के खिलाफ।
99
लेकिन अब सुनवाई में अटॉर्नी टॉड स्पिट्ज़र ने कहा कि मामले के रिव्यू में दोनों के खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही इस बात के सबूत मिले हैं कि पूर्व अटॉर्नी ने दोनों को अपने राजनितिक फायदे के लिए फंसाया है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories