अब गांवों में आतंक मचा रहे गोबर चोर, सोना-चांदी छोड़ आधी रात किसान के घर से 100 किलो गोबर ले भागे

हटके डेस्क: आपने अभी तक चोरी के कई किस्से सुने होंगे। इनमें सोना-चांदी से लेकर घर के कीमती सामानों की चोरी देखी होगी। लोग अपनी बेशकीमती चीजों को चोरी से बचाने के लिए संभाल कर रखते हैं। लेकिन बीते दिनों छत्तीसगढ़ में एक अनोखी चोरी हुई। इसमें चोर एक घर से ना सोना लेकर भागे ना चांदी।  इन चोरों का टारगेट था 100 केजी गोबर। जी हां, चोरों ने किसान के घर से सौ किलो गोबर चुराया। किसान ने मामला दर्ज करवा कर पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की अपील की है। इन चोरों ने बेवजह गोबर की चोरी नहीं की है। इसके पीछे ख़ास वजह है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 4:31 AM IST / Updated: Aug 11 2020, 11:15 AM IST

17
अब गांवों में आतंक मचा रहे गोबर चोर, सोना-चांदी छोड़ आधी रात किसान के घर से 100 किलो गोबर ले भागे

चोरी का ये अजीबोगरीब मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ से। यहां कोरिया जिले में एक गांव में रहने वाले दो किसानों के घर आधी रात चोरी हो गई। 
 

27

चोरों ने दोनों ही किसानों के घर की सभी बेशकीमती चीजें छोड़कर गोबर चुराने का प्लान बनाया। चोरो ने उनके घर से सौ किलो गोबर चुराया। 
 

37

ये गोबर किसानों के घर के आँगन में बाड़े में जमा किया गया था। जब सुबह किसानों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बाड़े से गोबर गायब है। 

47

दोनों ने इस चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने  इस नयी समस्या का जल्द निपटारा करने की रिक्वेस्ट की। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस गांव में गोबर  हो रही है? तो आपको बता दें कि इसकी ख़ास वजह है। 

57

दरअसल, छत्तीसगढ़ में सरकार ने गोधन न्याय योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार किसानों से गोबर खरीदेगी। इसके बदले किसानों को पेमेंट किया जाएगा। 

67

सरकार ने घोषण की है कि वो किसानों से दो रूपये प्रति किलो गोबर खरीदेगी। जो लोग खुद जाकर गोबर नहीं बेच पाएंगे, उनके घरों से ही गोबर उठाया जाएगा।

77

 जबसे सरकार की तरफ से ये घोषणा हुई है तबसे छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी के मामले बढ़ गए हैं। अब पुलिस इन गोबर चोरों पर लगाम लगाने की फिराक में है। किसान भी अब अपने घर के गोबर को संभाल कर रखने लगे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos