पूरी दुनिया में कोरोना फैला यूं मौज-मस्ती कर रहा चीन, सस्ता मास्क पहन घूमने निकले लोग
हटके डेस्क: कोरोना ने दुनिया को थाम दिया। लगभग हर देश में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस समय दुनिया में कोरोना के 13 लाख से अधिक संक्रमित मरीज मौजूद हैं। इनमें मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ये वायरस चीन से दुनिया में फैला। कोई इसे बायोलॉजिकल हथियार कहता है तो कोई चीन की साजिश। हालांकि, चीन ने अभी तक ये बात कन्फर्म नहीं बताई कि आखिर ये वायरस दुनिया में कैसे फैला। इस बीच चीन में हालत सुधर गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। ऐसा जनवरी के बाद पहली बार हुआ। अब चीन से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इसमें चीन के लोग आराम से मात्र सर्जिकल मास्क पहन टूरिस्ट प्लेस पर घूमने निकले। जहां चीन ने इससे कोरोना दुबारा फैलने की आशंका जताई है, वहीं वर्ल्ड मीडिया ने इसपर हैरानी जताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया को कोरोना से खौफ है, तो भला चीन के लोग इतने बेपरवाह होकर घूमने कैसे निकल रहे हैं?
Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2020 4:28 AM IST / Updated: Apr 07 2020, 10:55 AM IST
कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई। चीन ने दुनिया को बताया कि मीट मार्केट से ये चमगादड़ या सांप के मांस से ये वायरस इंसानों तक फैला। लेकिन दुनिया को इसपर यकीन नहीं है।
पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने के बाद अब चीन में हालात सुधरने लगे हैं। यहां लॉकडाउन हटा दिया गया है। लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।
इस बीच अब चीन के पर्यटक स्थलों को भी खोल दिया गया है। चीन में वायरस का कहर कम हो गया है।
चीन में वीकेंड्स में लोग झुंड में घूमने निकले। चीन के अन्हुई प्रांत में पहाड़ पर बने पार्क में एक साथ हजारों लोग इक्कठा हुए।
पार्क में आए सभी लोग मात्र सर्जिकल मास्क लगाए थे। ऐसे में सभी को हैरानी है कि जब सारे देशों में इस वायरस ने आतंक मचाया हुआ है, ऐसे में चीन के लोग इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं।
तस्वीर के बाहर आने के बाद चीन के कहा कि उन्हें डर है कि ऐसे कोरोना फिर फ़ैल जाएगा। इसलिए अगर ऐसे ही भीड़ बढ़ी, तो पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया जाएगा।
अभी चीन ने अपने पर्यटन स्थलों को खोलकर ऐलान किया है कि हर दिन यहां मात्र 20 हजार पर्यटक आने के इजाजत है। लेकिन लॉकडाउन हटाने के बाद अचानक ही काफी भीड़ उमड़ गई।
अब चीन में जिंदगी नॉर्मल हो रही है। पिछले 24 घंटे में चीन से किसी के मौत की खबर नहीं है। ऐसे में अब लोगों ने फिर से दुकानें खोल दी हैं।
चीन ने जहां इससे दुबारा कोरोना फैलने की आशंका जताई है वहीं कई लोग इसे चीन के धोखे का खुलासा बता रहे हैं।
कई लोगों का कहना है कि चीन के पास कोरोना की दवाई है। उसने देश में इसका प्रयोग किया है। लेकिन वायरस को दुनिया में फैलाकर मरने के लिए छोड़ दिया है।