Published : Jun 18, 2020, 10:14 AM ISTUpdated : Jun 18, 2020, 12:06 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस फैलाने का जिम्मेदार चीन है। इस देश ने अपनी अजीबोगरीब शौक या यूं कहें अपनी चाल के कारण दुनिया में इस जानलेवा वायरस को फैला दिया। वायरस के महामारी बनते ही लोगों ने चीन पर अजीबोगरीब जानवरों को खाने निशाना साधा। इन आरोपों के बाद चीन ने कुछ जानवरों के खाने पर रोक लगा दी। चमगादड़ खाने से जहां दुनिया में कोरोना फैला, वहीं अंदेशा जताया जा रहा है कि कई और जानवरों से भी कई तरह के वायरस फैल सकते हैं। लेकिन रोक लगाने के बावजूद चीन के लोगों पर इसका कोई असर नहीं है। अब चीन के यूलिन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका खून खौल जाएगा। मार्केट में अभी भी कुत्ते और बिल्ली का मांस बेचा जा रहा है। जहां एक तरफ चीन का दावा है कि उसने अपने देश में इन जानवरों के खाने पर बैन लगा दिया है, वहीं इस वीडियो ने सारी पोल खोल कर रख दी...
युलिन से इस महीने एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी को चीन के प्रति और ज्यादा गुस्से से भर दिया। इसमें युलिन के मार्केट में अभी भी बिक रहे कुत्तों की बॉडीज दिखाई दी।
213
चीन से ये वीडियो तब सामने आया है जब युलिन में डॉग मीट फेस्ट को कुछ समय बाकी है। चीन के युलिन में ननचाओ मार्केट में डॉग मीट फेस्ट लगता है। लेकिन इस बार इस फेस्ट पर रोक लगाई गई है।
313
पिछले महीने ही चीन ने कुछ जानवरों के मांस को खाने पर बैन लगाया था। इसमें कुत्ते का मांस भी शामिल था।
413
लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें खुलेआम कुत्ते का मांस बेचा दिखाया जा रहा है।
513
हाल ही में एक्टिविस्ट्स ने युलिन से 10 कुत्ते के बच्चे को बचाया। ये सभी बच्चे काटे जाने के लिए रखे गए थे।
613
इसके बाद एक्टिविट्स ने युलिन के मार्केट का निरिक्षण किया। वहां उन्होंने देखा कि अभी भी पिंजरों में कुत्ते भरे पड़े हैं। ये सभी काटे जाने के लिए तैयार थे।
713
जब एक्टिविस्ट्स ने उनसे इन कुत्तों के बारे में पूछा तो वो इन्हें फ्री में देने के लिए तैयार हो गए।
813
ये सब देखने के बाद एक्टिविट्स ने सेंट्रल गवर्नमेंट को मैसेज कर हालात के बारे में बताया। जिसके बाद वहां रेड पड़ी और सभी कुत्तों को बचा लिया गया।
913
बता दें कि युलिन डॉग फेस्ट चीन का सबसे विवादित फेस्ट है। इसमें खुलेआम कुत्तों का मांस बेचा जाता है।
1013
चीन में अब जब कुत्ते के मांस पर रोक लगा दी गई है, तब कई जगहों पर इन्हें चोरी कर खाया जा रहा है। पिछले दिनों चीन से एक वीडियो सामने आया था, जहां कुत्ते को चुराकर ले जाते लोग कैमरे में कैद हुए थे।
1113
ये तस्वीर 2016 की है, जब चीन में कुत्तों के मांस पर रोक नहीं थी। तब बाकायदा एक फेस्ट में इसका मांस सर्व किया जाता था।
1213
इस फेस्ट में कई तरह के कुत्तों का मांस बेचा जाता था। इसमें घर के पालतू कुत्तों को भी चुराकर बेचा जाता था।
1313
युलिन में एक वेंडर कुत्तों को बेचने के लिए इन्तजार करते हुए। अब कोरोना के कारण चीन ने नाटक के तौर पर मांस पर बैन तो लगा दिया है लेकिन असलियत अब दुनिया के सामने आ चुकी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News