चीन में महिलाओं को जबरदस्ती खिलाई जा रही गर्भनिरोधक गोलियां, मुंडवाया जा रहा है सिर
हटके डेस्क: आज के समय में अगर पूरी दुनिया को किसी चीज ने आतंकित कर रखा है तो वो है कोरोना वायरस। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस के आतंक ने दुनिया को परेशान कर रखा है। अब तक इस वायरस ने दुनिया में एक लाख से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। साथ ही करीब चार हजार लोगों की जान ले चुका है। इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही चीन में मचाई है। अब यहां से खबर आ रही है कि प्रशासन चीन की महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ज्यादती कर रही है।
चीन में कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा आतंक मचाया है। यहां अस्पतालों में मरीजों की इतनी संख्या बढ़ गई है कि अब जगह की कमी सी हो गई है।
चीन में मरीजों के लिए डॉक्टर्स की भी कमी हो गई है। ऐसे में वहां जितने भी स्वास्थ्यकर्मी हैं, सभी को कई-कई दिनों तक लगातार काम करना पड़ रहा है।
ऐसे में चीनी सरकार ने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक फैसला लिया है, जिससे महिला स्वास्थ्यकर्मियों में काफी नाराजगी है।
चीन में कोरोना वायरस के कारण महिलाओं को माहवारी संबंधी उत्पाद नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही उन्हें दिया जाने वाला सुरक्षा सूट भी काफी खराब फिटिंग का है।
कई महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बाल मुंडवाए जा रहे हैं। ताकि काम करते हुए उन्हें समस्या ना हो।
चीन की सरकार जबरदस्ती महिला स्वास्थ्यकर्मियों को पीरियड्स टालने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां खिला रही है।
वायरस से बचाव के लिए जो सूट इन महिलाओं को पहनाया जा रहा है, उसमें खाना-पीना काफी मुश्किल है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान पैड बदलने की नौबत काफी मुश्किल होती है।
कई-कई घंटों तक पैड ना बदलने के कारण उन्हें इंफेक्शन ही हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद वो मरीजों के इलाज में लगी हुई हैं।
साथ ही, चीन में स्वास्थ्यकर्मियों को टॉयलेट का इस्तेमाल करने से भी रोका जा रहा है। ताकि उनका सूट खराब ना हो।
इस भेदभाव के कारण चीन में महिलाएं सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही हैं।