92 की उम्र में भी लोगों का इलाज कर रहीं डॉक्टर दादी, हर हफ्ते देखती हैं 600 मरीज

चीन: अगर किसी शख्स में काम करने का जज्बा है, तो उसके लिए ऐज मैटर नहीं करता। चीन के जियांग्सू में रहने वाली 92 साल की डॉक्टर आओ इन दिनों चर्चा में हैं। डॉक्टर आओ 25 साल पहले रिटायर कर चुकी हैं। लेकिन आज भी वो हर दिन अस्पताल आती है। हर हफ्ते वो करीब 600 पेशेंट्स को देखती भी हैं। काम के प्रति उनका समर्पण लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 16, 2020 11:40 AM IST / Updated: Jan 17 2020, 11:12 AM IST

16
92 की उम्र में भी लोगों का इलाज कर रहीं डॉक्टर दादी, हर हफ्ते देखती हैं 600 मरीज
92 साल की डॉक्टर आओ 1994 में रिटायर हो गई थीं। लेकिन इसके बाद भी वो सिटी हॉस्पिटल आती हैं। हर दिन उनके पास कई मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
26
डॉ आओ जनरल फिजिशियन और ब्लड डिजीज स्पेशलिस्ट हैं। उनके पति और बेटा भी पेशे से डॉक्टर हैं।
36
डॉ आओ के मुताबिक, उन्हें अपनी नॉलेज से लोगों को फायदा पहुंचाना पसंद है।
46
एक हफ्ते में डॉ आओ चार से पांच शिफ्ट में काम करती हैं। इस दौरान कई लोग उनसे कंसल्ट करते हैं।
56
डॉ आओ हॉस्पिटल में ही मरना भी चाहती हैं। उनका कहना है कि अगर पसंदीदा काम को करते हुए उन्हें मौत भी आ जाए, तो कोई तकलीफ नहीं है।
66
डॉ आओ का बेटा भी उनके ही हॉस्पिटल में काम करता है। वो अपनी मां को अपनी प्रेरणा बताते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos