जिस बिस्तर पर मरेंगे कोरोना मरीज, उसी में लाश को कर दिया जाएगा दफन, अस्पताल ने बनाया अनोखा बेड

Published : May 10, 2020, 09:51 AM ISTUpdated : May 10, 2020, 12:22 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन के बावजूद कई देशों में इसके आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 41 लाख पार कर चुकी है तो मरने वालों का आंकड़ा भी 2 लाख 80 हजार के पार है। इस बीच दुनिया के कई देशों में कब्रिस्तानों में जगह भर चुकी है। ऐसे में कई देशों ने नए कब्रिस्तान भी बनाए हैं। लेकिन अब एक नई समस्या सामने आई है। मार्केट में ताबूत कम पड़ गए हैं। ऐसे में कई तस्वीरें सामने आई, जहां लाशों को प्लास्टिक में या कपड़ों में बांधकर सड़ने के लिए छोड़ दिया गया। इस समस्या से बचने के लिए अब एक नई पहल की गई है। इसमें कोरोना मरीजों के लिए एक ख़ास तरह का बिस्तर बनाया गया है। ये बिस्तर कार्डबोर्ड का होगा, जिसे मरीज की मौत के बाद कब्र में भी बदल दिया जा सकेगा। इससे ताबूत की कमी की समस्या सुलझ जाएगी। देखिए कैसे बना ये कब्र वाला बिस्तर...   

PREV
111
जिस बिस्तर पर मरेंगे कोरोना मरीज, उसी में लाश को कर दिया जाएगा दफन, अस्पताल ने बनाया अनोखा बेड

इस अनोखे बिस्तर का निर्माण कोलंबिया के बोगोटा कंपनी ने किया है। इस कंपनी ने अस्पतालों के लिए ऐसे बिस्तर बनाए हैं, जो ताबूत में बदल जाते हैं। 

211

ABC ने एक बेड को दुनिया के सामने सिखाता कि कैसे मेटल रेलिंग वाला ये बिस्तर में बदल जाता है। 
 

311

बोगोटा कंपनी के मैनेजर रोडोल्फो गोमेज ने मीडिया को बताया कि इक्वाडोर में मौत का आंकड़ा इतना बढ़ गया है कि वहां सड़कों पर खुले में लाशें फेंकी जा रही है। 

411

 वहां कब्र की कमी के कारण गरीब अपनों की मौत के बाद ताबूत का इंतजाम नहीं कर पा रहे।  

511

ऐसे में कंपनी ने ये ख़ास बेड बनाए हैं। ये बेड कार्डबोर्ड से बने हैं। अगर इसपर इलाज करवा रहे मरीज की मौत हो जाती है, तो इसे फोल्ड कर ताबूत में बदला जा सकता है। 
 

611

रोडोल्फो ने मीडिया को  बताया कि इक्वाडोर में जो हालात उन्होंने देखे हैं, वो काफी खौफनाक। हैं गऱीबों के पास कफ़न के पैसे नहीं है। इसी ने उन्हें ये बेड बनाने के लिए इंस्पायर किया। 

711

इस बेड का वजन 150 केजी होगा। साथ ही इसकी कीमत 6 हजार 420 रुपये होगी। 

811

गोमेज ने बताया कि वो जल्द ही कोलंबिया के अमज़ोनास डिपार्टमेंट को 10 बेड दान करने वाले हैं। यहां बिस्तरों की भारी किल्लत हो गई है। 

911

गोमेज ने इस बिस्तर के डिजाइन के लिए एक प्राइवेट कंपनी के साथ काम किया। अभी तक इसके कोई आर्डर आए हैं या नहीं, ये तो नहीं पता। लेकिन बिस्तर और ताबूत की कमी इस आइडिया से पूरी की जा सकती है। 

1011

गोमेज ने साफ़ किया कि इस बिस्तर को ताबूत में बदलने के बाद पहले बॉडी को एक सील बैग में डालना होगा, उसके बाद ही इसमें दफन  करना होगा। इससे ये संक्रमण आगे नहीं फैलेगा। 
 

1111

बता दें कि इक्वाडोर में अभी तक कोरोना के 29 हजार मामले सामने आए हैं, जिसमें 17 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश में सड़कों ओर लाशें फेंकी जा रही है।  

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories