हटके डेस्क: सऊदी अरब के शेखों की जिंदगी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये शेख पैसों को पानी की तरह बहाते हैं। जहां ये विला में रहते हैं तो वहीं पालतू जानवरों में शेर-बाघ पालते हैं। यहां के शेखों के पास पेट्रोल के कई कारखाने हैं। ऐसे में अब जरा यहां के राजा की संपत्ति का अंदाजा लगाइये। हाल ही में प्रकाशित हुई नई किताब ब्लड एंड आयल में सऊदी के राजकुमार की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किये गए। इस किताब में बताया गया कि राजकुमार को 33 अरब की याच घूमने और पार्टी करने के लिए मिली हुई है। साथ ही उनका आलीशान महल हर सुख-सुविधा से भरा है। राजकुमार के नाम एक पर्सनल आइलैंड भी है, जहां वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। किताब में राजकुमार को लेकर किये कुछ खुलासे विवादस्पद भी है। आइये आपको दिखाते हैं इस राजकुमार की पर्सनल लाइफ की एक झलक...
सऊदी के होने वाले भावी राजा मोहम्मद बिन सलमान के बारे में एक नई किताब ब्लड एंड आयल में कई खुलासे किये गए हैं। इस किताब में उनकी जिंदगी से जुडी कुछ ऐसी बातें भी सामने लाई गई हैं, जो विवादित हैं।
210
इस किताब में खुलासा किया गया कि कैसे एक बार राजकुमार सलमान अपने प्राइवेट आइलैंड पर डेढ़ सौ लड़कियों के साथ पार्टी करते पकड़े गए थे।
310
किताब ने दावा किया कि ये सभी मॉडल्स ब्राज़ील, रूस और मालदीव्स से बुलाई गई थी। इस पार्टी में कुछ दर्जन राजकुमार के दोस्त थे और ये मॉडल्स सबका मन बहलाने के लिए बुलाई गई थी।
410
बताया गया कि जब इन लड़कियों को बुलाया गया, तब सबसे पहले उनकी जांच की गई कि किसी को किसी भी तरह की सेक्सयुअल ट्रांसमिटेड बीमारी तो नहीं है। ये पार्टी एक महीने तक चली थी।
510
इसे 2015 में आयोजित किया गया था। राजकुमार सलमान के इस प्राइवेट आइलैंड पर आलीशान महल बना है। इसमें हर तरह की सुख सुविधा मौजूद है। राजकुमार एक सारे गेस्ट्स यही ठहरे थे।
610
ये मॉडल्स यहां हर गेस्ट की हर जरुरत का ध्यान रखती थी। लेकिन अचानक इस पार्टी की भनक लोकल मीडिया को लग गई और उन्होंने राजकुमार की अय्याशी के किस्से छापने शुरू कर दिए, जिसके बाद पार्टी महीने से पहले ही खत्म करनी पड़ी।
710
किताब के मुताबिक़, इस पार्टी में करीब 21 अरब 96 करोड़ 77 लाख रूपये खर्च किये गए थे। सभी मेहमानों को शराब से लेकर टॉप मॉडल तक दी गई थी। मॉडल्स को भारी-भरकम फीस पर हायर किया गया था।
810
इस दौरान ये मॉडल्स ही महल के सारे काम करती थी। अपनी पसंद की कुछ मॉडल्स को राजकुमार ने अपनी सर्विस के लिए बुक कर लिया था। ये राजकुमार के खाने-पीने से लेकर हर चीज का ध्यान रखती थी।
910
किताब में ये भी लिखा गया है कि पार्टी को सीक्रेट रखने के लिए यहां मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। सिर्फ नोकिया 3310s का इस्तेमाल किया जा सकता था।
1010
बता दें कि राजकुमार सलमान भी अगले 10, 20 या शायद 30 साल तक राजा नहीं बनेंगे। लेकिन ताज के अगले वारिस वही है। फिलहाल वो राजकुमार के अलावा देश के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News