लॉकडाउन में छलका सेक्स वर्कर्स का दर्द: कोई जिस्म छूने को तैयार नहीं, HIV से भी बुरा है कोरोना

Published : Apr 20, 2020, 05:36 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। कई देशों को इस जानलेवा वायरस के कारण लॉकडाउन कर दिया गया  है। इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन ने बेरोजगारी बढ़ा दी है। इस वायरस से बचने के लिए लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। इस बीच एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट में रहने वाली सेक्स वर्कर्स की लाइफ काफी बुरी हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं कोलकाता के सोनागाछी की। कोरोना के कारण अब यहां कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा। सेक्स वर्कर्स की कमाई नहीं हो रही और उनके सामने भूख से मरने की नौबत आ गई है। 

PREV
110
लॉकडाउन में छलका सेक्स वर्कर्स का दर्द: कोई जिस्म छूने को तैयार नहीं, HIV से भी बुरा है कोरोना

कोलकाता से 10 किलोमीटर दूर सोनागाछी की गलियां कभी लोगों से भरी रहती थी।  इन गलियों में सेक्स वर्कर्स का धंधा दिन-रात चलता था। 
 

210

लेकिन अब इन गलियों में सन्नाटा पसरा है। वजह है, कोरोना वायरस। कोरोना के कारण अब कोई भी इन गलियों में नहीं आता। 
 

310

सेक्स वर्कर्स की रोटी जिस्म बेचकर आती थी। लेकिन वायरस के डर से अब कोई इनके नजदीक भी नहीं आता। 

410

कोलकाता में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। इनमें से एक शख्स की मौत हो गई, जो लंदन से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस की चपेट में आया था।  

510

सोनागाछी में रहने वाली 8 हजार महिलाओं का परिवार धंधे से चलता था। लेकिन अब इनके सामने एक वक्त की रोटी के लाले पड़ गए हैं। 

610

सोनागाछी में रात के साथ लोगों की भीड़ बढ़ती थी। हर दिन यहां 15 से 20 हजार लोग आते थे। लेकिन अब यहां सन्नाटा है। 

710

बताया जा रहा है कि इतिहास में पहली बार यहां इतनी वीरान गलियां देखने को मिल रही है। यहां रहने वाली महिलाएं भारत के अलावा बांग्लादेश से भी आई हुई हैं।  

810

कई महिलाओं का पूरा परिवार इसी से चलता था। उनके बच्चे आज भूख से बिलबिला रहे हैं। 

910

मौत की कगार पर पहुँच चुकी इन महिलाओं के लिए सरकार ने कोई ख़ास प्रबंध नहीं किया है। जिस वजह से इनके सामने काफी परेशानियां आ गई हैं।  
 

1010

हालांकि, कुछ एनजीओ ने इन महिलाओं के बीच राशन और खाने-पीने की चीजें बांटी है। लेकिन इन्होने सरकार से मदद मांगी है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories