लॉकडाउन खत्म करते ही चीन में दुबारा फैला कोरोना, इस बार तो लोगों में दिख भी नहीं रहे लक्षण, सीधे मौत

हटके डेस्क: दुनिया में फिलहाल कोरोना के 13 लाख 36 हजार संक्रमित मरीज हैं। साथ ही इससे हुई मौत का आंकड़ा 76 हजार पार कर चुका है। ये वायरस चीन से शुरू हुआ था। चीन के हुबेई प्रांत से ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। चीन में कोरोना ने कुल 81 हजार 740 लोगों को संक्रमित किया था। जिसमें 33 सौ से अधिक मौत हुई थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई। साथ ही देश ने भी ऐलान कर दिया कि उन्होंने कोरोना पर रोक लगा ली है। इसके बाद यहां लगाय गया लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया था। लेकिन ये चीन की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। अचानक ही इस देश से कोरोना के 15 सौ से अधिक मामले सामने आ गए। वो भी एक और खतरा लेकर... 

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2020 3:59 AM IST

115
लॉकडाउन खत्म करते ही चीन में दुबारा फैला कोरोना, इस बार तो लोगों में दिख भी नहीं रहे लक्षण, सीधे मौत
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने आज दुनिया के लगभग हर देश को अपना शिकार बना लिया है। हर देश ने अपने यहां संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन कर दिया। इस बीच चीन ने कोरोना पर विजय का ऐलान करते हुए लॉकडाउन हटा दिया।
215
लॉकडाउन हटाने के बाद यहां लोग सड़कों पर लौट आए। बीते दिनों चीन के पर्यटन स्थलों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद दुनिया ने चिंता जाहिर की थी कि ऐसे तो ये वायरस और बढ़ जाएगा।
315
अब चीन से एक और खौफनाक खबर सामने आई। लॉकडाउन हटने के बाद यहां दुबारा कोरोना वायरस ने अटैक कर दिया है। ये वायरस पिछले से भी ताकतवर और खतरनाक है।
415
नए कोरोना का जन्म भी हुबेई प्रांत में ही हुआ है, जहां से पिछली बार कोरोना शुरू हुआ था। इस बार का वायरस और खतरनाक है क्योंकि इसका कोई लक्षण नहीं है।
515
615
दरअसल चीन में मार्च के महीने में नए मामलों में तेजी से कमी देखने को मिली। ऐसे में चीन को लगा कि हुबेई में ये वायरस अब खत्म हो गया है।
715
उन्होंने लॉकडाउन खत्म कर दिया। इसके बाद यहां दुकानें खुलने लगी। लोग बाहर जाने लगे।
815
लेकिन ये कदम काफी भारी पड़ा। दो महीने तक लॉकडाउन के कारण ये वायरस काबू में था। लेकिन जैसे ही लोग बाहर निकले वैसे ही ये वायरस बेकाबू हो गया।
915
लॉकडाउन हटने पर विमान सेवा शुरू हुई। ऐसे में विदेशों में रहने वाले चीन के नागरिक जो वहां से कोरोना से ठीक होकर लौटे थे उन्होंने चीन में कदम रखा। लेकिन इस बार वो नए कोरोना का शिकार हो चुके थे।
1015
उन्होंने ही चीन में इस वायरस के नए रूप को फैलाया। ऐसे में चीन का लॉकडाउन हटाना सबसे गलत फैसला साबित हुआ।
1115
इस नए वायरस में संक्रमित इंसान को भी पता नहीं होता कि उसे कोरोना है। ऐसे में वो अनजाने ही कई लोगों में कोरोना बांट देता है। इसमें कोई लक्षण नहीं है।
1215
इस नए वायरस को एसिम्टोमैटिक केस कहा जा रहा है। ये काफी खतरनाक है। और तेजी से फ़ैल रहा है।
1315
इससे पहले  कोरोना से संक्रमित मामलों को सिम्टोमैटिक केस कहा जाता था। उसमें शख्स को सर्दी, खांसी, गले में दर्द आदि लक्षण से पता चल जाता था कि उसे कोरोना हो सकता है। ऐसे में जांच से वो खुद की जान बचा सकता था।
1415
लेकिन अब नए मामले में कोई भी लक्षण नहीं है। इंसान का तापमान भी सामान्य रहता है। ऐसे में इस वायरस के फैलने पर इसे रोक पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
1515
भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। ऐसे में अगर यहां अभी जब कोरोना संक्रमित मामलों में कमी नहीं आई है, ये वायरस फैला तो मामला काफी बिगड़ जाएगा।
Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos