एक वायरस ने उजाड़ दिया बसा-बसाया शहर, रातों-रात खाली कर भाग गए लोग

चीन: आज दुनिया कोरोना वायरस के आतंक से कांप रही है। सैंकड़ों लोगों की जान लेने और कई हजार लोगों को अपनी चपेट में ले चुका ये वायरस अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। दरअसल, इतने समय के बाद भी अब तक इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में ये वायरस अब चीन के अलावा दूसरे देशों में भी आतंक फैलाने लगा है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं उस शहर का हाल, जहां से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। चीन के वुहान को इसका स्टार्टिंग सेंटर कहा जाता है। कभी लोगों से भरा रहने वाला ये शहर आज वीरान हो चुका है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2020 7:55 AM IST / Updated: Feb 08 2020, 12:14 PM IST

110
एक वायरस ने उजाड़ दिया बसा-बसाया शहर, रातों-रात खाली कर भाग गए लोग
वुहान शहर को कोरोनावायरस का गढ़ कहा जाता है। इस शहर से ही इस वायरस की शुरुआत की बात सामने आई।
210
वुहान में स्थित मीट मार्केट से ही इस वायरस की शुरुआत हुई थी। दरअसल, यहां के सेंट्रल मीट मार्केट में बिकने वाले सांप और चमगादड़ के मांस से ये वायरस इंसानों में फैला।
310
इसके बाद ये वायरस धीरे-धीरे लोगों में फैलने लगा। जिसके बाद यहां से दूसरे शहरों में जाने के कारण लोग इस वायरस को वुहान से बाहर ले गए।
410
अभी तक वहां से 5 मिलियन लोगों ने दूसरे शहर का रूख कर लिया है।
510
आज वुहान की सड़कें सुनसान है। जहां पहले गाड़ियों का मेला लगा रहता था, आज वहां सड़कों पर इक्के-दुक्के लोग ही नजर आते हैं।
610
ज्यादातर लोग अपने घरों को लॉक कर सेफ जगह पर चले गए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस तुरंत ही फैल जाता है।
710
ये वायरस मात्र 15 सेकंड में स्वस्थ व्यक्ति को अपने चपेट में ले लेता है। ऐसे में लोग इस वायरस से बचने के लिए शहर छोड़ कर जा रहे हैं।
810
शहर में मौजूद होटल्स और कैफेज के शटर गिरे हुए हैं।
910
गलियों में मात्र इक्के-दुक्के लोगों के अलावा सिर्फ कुत्ते ही नजर आते हैं।
1010
सोशल मीडिया पर इस शहर की भुतहा तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos