भारत के इस राज्य में 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता है न्यू ईयर, इन देशों में भी सेलिब्रेशन है BAN

Published : Dec 31, 2020, 08:50 AM IST

हटके डेस्क: बस साल 2020 अब गुजरने पर है। कुछ घंटे और ये साल खत्म। 1 जनवरी को दुनियाभर के लीग नए साल के स्वागत में जश्न मनाएंगे। इस  सेलिब्रेशन कई मायनों में ख़ास और अलग होगा। लोग कोरोना की वजह से इस साल भीड़-भाड़ अवॉयड ही करना पसंद कर रहे हैं। वहीँ लोगों को उम्मीद है कि इस नए साल में कोरोना से छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि, आपको बता दें कि दुनिया के हर देश में पहली जनवरी को न्यूईयर नहीं मनाया जाता है।  भारत भी शामिल है। जी हां, आप सोच रहे होंगे कि इंडिया में तो न्यूईयर सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तमिलनाडु में नए साल को सेलिब्रेट नहीं किया जाता है। आइये आपको बताते हैं कि दुनिया के कौन से वो देश हैं जहां न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं किया जाता है... 

PREV
15
भारत के इस राज्य में 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता है न्यू ईयर, इन देशों में भी सेलिब्रेशन है BAN

 भारत में कई जगह न्यूईयर सेलिब्रेशन आपने देखा होगा। लेकिन तमिलनाडु में नए साल के जश्न ने लिए एक ख़ास तारीख़ तय है। जी हां, यहां 15 जनवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है। तमिल लोग इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। 1 जनवरी को कोई ख़ास जश्न इस राज्य में नजर नहीं आता है। लेकिन 15 जनवरी को यहां आपको हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ जाएगा। 

25

म्यांमार में 1 जनवरी को कोई सेलिब्रेशन नहीं होता। यहां लोग नए साल का स्वागत 13 से 15 अप्रैल के बीच करते हैं। इसे तिजान के नाम से जाना जाता है। इसे म्यांमार में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। 
 

35

ईरान में नया साल तब मनाया जाता है जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है। इसे नौरोज कहते हैं। प्राचीन समय से ही नौरोज में ही लोग नया साल मनाते हैं।  ज्यादातर ये मार्च के महीने में ही आता है। इसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है।  

45

थाईलैंड में नया साल 1 जनवरी की जगह 12 से 15 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। इसका सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से किया जाता है। 1 जनवरी को यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं होता है। 

55

जापान में लोग पहली जनवरी को नया साल नहीं मनाते हैं। यहां पहले 20 जनवरी से लेकर 19 फरवरी तक सेलिब्रेशन चलता था। इसे वहां के लोग याबुरी भी कहते हैं। लेकिन अब इस देश में 5 जनवरी को न्यूईयर मनाते हैं। 

Recommended Stories