Published : May 21, 2020, 01:29 PM ISTUpdated : May 21, 2020, 04:54 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कई देशों में खुलेआम प्यार करने की पाबंदी है। खासकर मुस्लिम देशों में। इन देशों में किस तक करते हुए पकड़े जाने पर लोगों को काफी बड़ी सजा दी जाती है। हाल ही में ईरान के मशहूर खिलाड़ी अलीरजा जपलागि को पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में अरेस्ट किया। 28 साल के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक महिला को किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की थी। ये तस्वीर तेहरान की एक इमारत के ऊपर क्लिक की गई थी। तस्वीर में महिला ने स्पोर्ट्स ब्रा पहन रखी थी, जो देश में महिलाओं के लिए तय किये गए ड्रेस कोड के खिलाफ है। ऐसे में पुलिस ने पहले अलीरजा को अरेस्ट किया और अब महिला की भी तलाश जारी है। अलीरजा ने कई बार मुस्लिम देश के कानून को ठेंगा दिखाते हुए अलग-अलग कारनामे किये हैं। उनका एक लड़की के साथ किया गया सुसाइड किस काफी मशहूर हैं।
28 साल के अलीरजा के सोशल मीडिया पर 1 लाख 33 हजार फॉलोवर्स हैं। उन्होंने ईरान के तेहरान में एक बिल्डिंग की छत पर महिला को किस करते हुए तस्वीरें क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर की।
29
तेहरान पुलिस ने इन तस्वीरों के आधार पर अलीरजा को अरेस्ट किया। अब तेहरान के पुलिस चीफ होसैन रहीमी के मुताबिक़, तस्वीर में दिख रही महिला की तलाश जारी है। उसने जो कपडे पहने हैं, वो महिला के लिए तय मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं।
39
इस्लामिक ड्रेस कोड के मुताबिक, ईरान में महिला सिर्फ अपना चेहरा, हाथ और तलवों को पब्लिक में दिखा सकती है। लेकिन इस ,महिला ने स्पोर्ट्स वियर पहना है जिसमें कागि अंग प्रदर्शित हो रहा है।
49
इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद अलीरजा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि उन्हें गिरफ्तारी की धमकियाँ मिल रही थी। साथ ही कुछ कॉल्स में उन्हें पब्लिक के सामने पीटने की धमकी भी दी जा रही थी।
59
फ्रांस में जन्में अलीरजा ने अपने पिता, जो एक्स पुलिसमैन थे, उनके गायब होने के बाद स्पोर्ट्स की दुनिया में कदम रखा था। उन्होने कई खतरनाक स्टंट्स भी किये हैं और उसे लोगों के सामने शेयर किया है।
69
अलीरजा ने एक अनजान महिला के साथ, जिसकी पहचान अभी तक उन्होने दुनिया और पुलिस के सामने नहीं उजागर की है, को किस करते हुए कई तस्वीरें शेयर की।
79
इससे पहले अलीरजा की एक तस्वीर, जिसका नाम सुसाइड किस था, काफी मशहूर हुआ था। इसमें अलीरजा एक लड़की के साथ बिल्डिंग से लटकते हुए किस करते नजर आए थे।
89
अलीरजा का एक और वीडियो काफी मशहूर हुआ था। इसमें उन्होंने एक ऊँची इमारत से लटककर अपने कपड़े चेंज किये थे। इस दौरान एक शख्स ने मात्र उनका हाथ पकड़ रखा था।
99
28 साल का ये खिलाड़ी कई खतरनाक स्टंट्स करते हुए वीडियो बना चुका है। अब उसके अरेस्ट होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News