अब इस देश पर टूटेगा कोरोना का कहर, मना करने के बावजूद सड़कों पर उमड़ी भीड़, लोग कर रहे पार्टी

हटके डेस्क: दुनिया में हर देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है।  दुनियाभर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख पार कर चुकी है। साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी 27 हजार को क्रॉस कर चुका है। दुनिया में कोई भी देश चीन से सामने आये इस वायरस का इलाज नहीं ढूंढ पाया है। ऐसे में कई देशों ने वायरस के रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। भारत में भी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस बीच इस वायरस ने चीन, इटली, ईरान और स्पेन के बाद अमेरिका और यूके में तबाही मचाई है। बात अगर ऑस्ट्रेलिया की करें तो यहां अभी तक कोरोना के कुल 3 हजार 603 मामले सामने आए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी 14 है। देश के लोगों को कोरोना के कारण घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग करने को कहा गया है। स्कूल-कॉलेज बंद होने के कारण यहां लोग सड़कों और बीच पर मस्ती करने उतर गए। जो नजारा ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिल रहा है, उससे आने वाले कुछ दिनों में यहां भी कोरोना का आतंक देखने को मिल जाएगा।  
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2020 11:33 AM IST / Updated: Mar 29 2020, 11:40 AM IST

115
अब इस देश पर टूटेगा कोरोना का कहर, मना करने के बावजूद सड़कों पर उमड़ी भीड़, लोग कर रहे पार्टी
सिडनी के मेनली में घर के बाहर निकलकर लोगों ने एन्जॉय किया।
215
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के लिए जारी सोशल डिस्टेंसिंग के आर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों ने जमकर मस्ती की।
315
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोरोना को लेकर कई गाइडलाइन्स जारी किये हैं, लेकिन कोई इसे नहीं मान रहा।
415
ऑस्ट्रेलिया में बार और पब में भीड़ लगाना मना है। इसलिए लोग सड़कों पर ही मौज लेते दिखे।
515
देश में अभी तक कोरोना से 14 मौत हो चुकी है। लेकिन लोगों में अभी भी अवेयरनेस नहीं है।
615
बीच में कुछ इस तरह नहाते और हँसते दिखे लोग।
715
मना करने के बावजूद लोग भीड़ में इक्कठा हुए और एन्जॉय करते दिखे।
815
लोगों से कहा भी गया है कि नियमों की अनदेखी करना भयानक रूप ले सकता है, बावजूद इसके कोई प्रभाव नहीं दिख रहा।
915
सरकार ने देश में जिम और फिटनेस सेंटर भी बंद कर दिए हैं। लोग पार्क में एक्सरसाइज करते दिखे।
1015
सरकार ने जब तक जरुरी ना हो, घर से ना निकलने की अपील की है। लेकिन लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ।
1115
कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा और उन्हें घर वापस जाने को कहा।
1215
कुछ ऐसा ही सीन सिडनी में नजर आया। जहां लोग मस्ती करते दिखे।
1315
सरकार ने लोगों से भीड़ में रहने से मना किया है। लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा।
1415
सरकार ने लोगों से सिर्फ एक्सरसाइज के लिए बाहर आने का निवेदन किया है। वो भी अन्य लोगों से दुरी बरकरार रखते हुए।
1515
ऑस्ट्रेलिया के क्रोउल्ला बीच पर दिखी लोगों की इतनी भीड़।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos