अब इस नाम से जाना जाएगा कोरोनावायरस, जल्द नहीं मिला इलाज तो हो जाएगी 5 लाख मौतें

Published : Feb 12, 2020, 10:51 AM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 03:26 PM IST

हटके डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोनावायरस का आतंक हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सारी दुनिया इसके इलाज के लिए वैक्सीन की तलाश में है। इस बीच अब इस वायरस का नाम बदल दिया गया है। अब इस वायरस को पूरी दुनिया कोविड 19 के नाम से जानेगी। ये नाम इस वायरस को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन ने दिया है।  

PREV
112
अब इस नाम से जाना जाएगा कोरोनावायरस, जल्द नहीं मिला इलाज तो हो जाएगी 5 लाख मौतें
कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई। ये वायरस इंसानों में जानवरों से फैला।
212
इसके बाद चीन में मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई। ताकि इसपर नियंत्रण किया जाए।
312
धीरे-धीरे वायरस ने वुहान के बाहर कदम रखा। इतना ही नहीं, दूसरे देशों से चीन गए लोग वापस इस वायरस को अपने देशों में ले गए। इस तरह ये वायरस अन्य देशों में भी पहुंच गया।
412
आज इस वायरस ने आक्रामक रूप ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वायरस के संदिग्ध 28 देशों में पाए गए हैं।
512
वहीं चीन में इससे हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 11 सौ है। जबकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां इससे करीब 45 हजार लोग प्रभावित हैं।
612
अब इस वायरस को आधिकारिक नाम दे दिया गया है। डब्लूएचओ ने इस कोविड 19 नाम दिया है।
712
डब्लूएचओ के मुताबिक, अब इस वायरस ने आक्रामक रुप ले लिया है। अभी इसके फैलने के काफी आसार हैं। अब तो एक दिन में इससे हो रही मौतों का आंकड़ा सौ पार कर गया है।
812
वहीं चीन इसके असल आंकड़े छिपाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन फिर भी कुछ मीडिया संस्थान इसकी पोल खोल रहे हैं।
912
चीन के कुछ मीडिया संस्थानों की मानें, तो अगर इसका इलाज नहीं ढूंढा गया, तो मार्च तक इसके करीब 5 लाख शिकार बन जाएंगे।
1012
चीन में इस वायरस पर रिसर्च कर रहे एक्सपर्ट झोंग नैनशैन के मुताबिक, कोविड 19 इस महीने और फैलेगा।
1112
हालांकि, अब इसके फैलने के स्तर में कमी आई है, लेकिन जो लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं, उनकी मौत का आंकड़ा अब बढ़ गया है।
1212
तस्वीरें गूगल से।

Recommended Stories