किया नजरअंदाज तो कोरोना जैसा भयानक हो सकता है हंता वायरस, इसका भी नहीं है कोई इलाज

हटके डेस्क: दुनिया को कोरोना वायरस से तबाह करने वाले चीन में अब एक और वायरस से मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है। चीन में हंता वायरस से एक शख्स की मौत के बाद दुनियाभर की परेशानी बढ़ गई है। ये शख्स बस से यात्रा कर रहा था। तभी उसकी मौत हो गई। बॉडी के पोस्टमार्टम में हंता वायरस की पुष्टि हुई। इसके बाद बस के सभी यात्रियों की भी जांच की गई। कोरोना वायरस की ही तरह हंता वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं मिला है। इससे बचाव के लिए कोई इंजेक्शन या दवा नहीं है। सिर्फ ऑक्सीजन थेरेपी से ही बचने के चान्सेस बढ़ाए जाते हैं। इससे बचने का एक मात्र तरीका है बचाव। चूहों से दूर रहना ही इससे बचाव का तरीका है। बता दें कि हंता वायरस नया नहीं है। इस वायरस ने अमेरिका को कई बार अपनी चपेट में लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 25, 2020 2:53 AM IST / Updated: Mar 25 2020, 12:47 PM IST

110
किया नजरअंदाज तो कोरोना जैसा भयानक हो सकता है हंता वायरस, इसका भी नहीं है कोई इलाज
हंता वायरस का ये नया मामला चीन से सामने आया, जहां इसने एक शख्स की जान ले ली। ये शख्स बस से यात्रा कर रहा था। बस में ही उसकी मौत हो गई।
210
हंता वायरस चूहों से इंसान तक पहुंचता है। चूहों में ये वायरस किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है।
310
जब चूहों से ये वायरस इंसान की बॉडी तक पहुंचता है, तब ये जानलेवा हो जाता है।
410
अमेरिका में सबसे खतरनाक हंता वायरस सिन नॉम्ब्रे है, जो एक ख़ास चूहे की प्रजाति से इंसान में होती है। सिन नॉम्ब्रे डियर माउस से फैलता है।
510
1993 में इस वायरस अमेरिका को बुरी तरह चपेट में लिया था। उस दौरान इसपर काबू पाना मुश्किल हो गया था।
610
हंता वायरस के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद 1995 में इसे उन बीमारियों की सूची में रखा गया, जिसकी जानकारी सरकार को देना जरुरी था।
710
2012 में अमेरिका के योसेमिते नेशनल पार्क में घूमने आए लोगों में हंता वायरस देखा गया।
810
उस दौरान पार्क घूमने आए 10 लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई थी।
910
कई सालों  बाद 2015 में इसे उन बीमारियों की सूची में रखा गया, जिससे होने वाली मौतों का सरकारी आंकड़ा रखा जाएगा।
1010
2017 में भी अमेरिका के 7 राज्यों में ये वायरस मिला था। उस दौरान 17 मामले सामने आए थे। ये सभी हंता वायरस के एक एक ख़ास प्रकार सिओल वायरस से ग्रस्त थे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos