Published : Mar 24, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : Mar 25, 2020, 11:12 AM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ने महामारी का रूप ले लिया है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस ने कई देशों में चौथा स्टेज पार कर लिया है। ये वायरस चौथे स्टेज में महामारी का रूप ले लेता है। हर तरफ मौत का तांडव देखा जा सकता। है। भारत में अभी ये वायरस दूसरे स्टेज में है। चीन, इटली, स्पेन जैसे देशों में जब ये वायरस चौथे स्टेज पर पहुंच गया, तब जाकर लॉकडाउन किया गया। भारत में दूसरे स्टेज में ही लॉकडाउन किया गया है। लेकिन भारत के अलावा जिन देशों में पहले लॉकडाउन किया गया था, वहां लोगों ने जो गलती की, वही आज भारत कर रहा है। आइये आपको बताते हैं दुनिया के देशों द्वारा की गई उन गलतियों के बारे में, जिन्होंने कोरोना के फैलने में मदद की।
गलती नंबर 1: जर्मनी में जब कोरोना के कारण लॉकडाउन किया गया, तब लोगों ने जमकर पार्टियां की। नतीजा ये रहा कि आज इस देश में 28 हजार से ज्यादा संदिग्ध है। साथ ही मरने वालों 17 सौ को पार कर चुका है। आज भारत में भी लोग घरों में बंद रहने की जगह रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं या फिर सड़कों पर आराम से घूमते नजर आ रहे हैं।
210
गलती नंबर 2: कोरोना के कारण जब जर्मनी में लॉकडाउन हुआ तब लोगों को शराब को स्टॉक करते देखा गया। इस देश की चांसलर एंजेला मर्केल ही सुपरमार्केट में शराब खरीदती नजर आई थी। ऐसे ही कुछ हालात आज भारत में। हैं शराब दुकानों में भीड़ के अलावा ब्लैक मार्केटिंग भी चल रही है।
310
गलती नंबर 3: फ्रांस में भी जब लॉकडाउन किया गया तब लोग पार्कों में उमड़ पड़े थे। सभी स्कूल-कॉलेज में मस्ती करते नजर आए थे। नतीजा ये हुआ कि वायरस तेजी से फैला और अब यहां संदिग्धों की संख्या 16 हजार पार कर गई है। साथ ही लगभग सात सौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
410
गलती नंबर 4: सरकार द्वारा लगाई रोक के बावजूद फ़्रांस में लोग टहलने निकल रहे थे। बीच पर टहलते लोगों पर अब रोक लगा दी गई है। ऐसा इसलिए कि अगर बीच पर कोरोना फैला तो उसे रोकना मुश्किल होगा। वैसे ही भारत में भी कई लोग सुबह टहलने निकल रहे हैं। इससे कोरोना और अधिक फैलेगा।
510
गलती नंबर 5: फ्लोरिडा में लोगों के पार्टी करने पर जब प्रतिबंध लगाया गया, तब भी लोग नहीं माने। नतीजा ये हुआ कि आज यहां 33 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी चार सौ पार कर चुका है।
610
गलती नंबर 6: फ्लोरिडा में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं की। सभी ने जमकर पार्टी की। जब चेताया गया तब भी नहीं माने। नतीजा ये हुआ कि अब यहां लोगों को एक-दूसरे से मिलने पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।
710
गलती नंबर 7: इटली में कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया लेकिन शॉपिंग करते रहे। मॉल में घूमते रहे और रेस्ट्रॉन्ट में खाते रहे। नतीजा रहा कि यहां लगभग 60 हजार लोग वायरस से संक्रमित हो गए। साथ ही 6 हजार लोग मौत के मुंह में समा गए। भारत में भी ऐसे ही हालात नजर आ रहे हैं।
810
गलती नंबर 8: इटली में सरकार ने पहले कड़ाई से लॉकडाउन का पालन नहीं करवाया। जब हालात बदतर हुए तब आर्मी को बुलाया गया। भारत में अभी सख्ती नहीं बरती गई तो शायद ऐसा ही कुछ अंजाम देखने को मिलेगा।
910
गलती नंबर 9: स्पेन में 28 हजार से ज्यादा कोरोना संदिग्ध हैं। साथ ही 17 सौ से अधिक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई। यहां लॉकडाउन में लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलते-जुलते रहे। नतीजा, वायरस कम्युनिटी लेवल में फ़ैल गया।
1010
गलती नंबर 10: स्पेन में देर से लोगों के साथ कड़ाई की गई। अब यहां बिना इमरजेंसी के बाहर दिख रहे लोगों को जेल पहुंचाया जा रहा है। भारत में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति है। स्पेन में अब लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। शायद भारत में भी ऐसा करने की स्थिति आ गई है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News