कोरोना के बाद चीन में फैला हंटा वायरस, चूहे से इंसान में फैला, 1 की मौत के बाद हुआ खुलासा

Published : Mar 24, 2020, 03:09 PM ISTUpdated : Mar 24, 2020, 06:53 PM IST

हटके डेस्क: पिछले साल चीन में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला था। इसके बाद चीन ने इस और ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा हुआ कि इस वायरस ने आज पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। अभी तक कोरोना वायरस के कारण दुनिया में लगभग 4 लाख लोग संक्रमित हैं। वहीं 16 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। चीन के बाद इस वायरस ने इटली और अब स्पेन पर कहर  बरपाना शुरू किया है। भारत पर भी इस वायरस की नजर पड़ चुकी है। भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 500 पार कर है।  इस बीच चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो होश उड़ाने वाली है। चीन में अब कोरोना वायरस के बाद हंटा वायरस का मामला सामने आया है। ये वायरस इंसानों में चूहों से फैलता है। 

PREV
110
कोरोना के बाद चीन में फैला हंटा वायरस, चूहे से इंसान में फैला, 1 की मौत के बाद हुआ खुलासा
ट्विटर पर आज हंटा वायरस ट्रेंड कर रहा है। ये वायरस चूहों से इंसानों में फैलता है।
210
बताया जा रहा है कि चीन के हूनान प्रांत में एक शख्स की मौत हंटा वायरस के कारण हो गई।
310
शख्स बस से शान्डोंग जा रहा था। तभी बस में ही उसकी मौत हो गई। उसे मरा देख लोग पहले कोरोना समझ डर गए।
410
बॉडी को अस्पताल लाया गया। जहां जांच में पाया गया कि उसे कोरोना नहीं हंटा वायरस था।
510
इसके बाद बस में सवार सभी 32 यात्रियों की जांच की गई। हालांकि, मामले की अभी और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
610
इस खबर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस वायरस के बारे में जानकारी इक्कठा करते दिखे।
710
हंटा वायरस चूहों में होता है। इस वायरस के कारण चूहों में कोई बीमारी नहीं होती। लेकिन इंसानों की मौत इस वायरस के कारण हो जाती है।
810
चूहों के पेशाब या थूक के संपर्क में आने से इंसानों में ये वायरस फैलता है।
910
यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशंस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वायरस अभी तक सिर्फ चीन और अर्जेंटीना में ही पाया गया है। एक शख्स की मौत की खबर जैसे ही मीडिया में आई, लोगों ने चीन पर जमकर हमला किया। कुछ लोगों ने कहा कि चीन कभी नहीं सुधर सकता।
1010
बता दें कि चीन में कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ से लेकर चूहे तक खाए जाते हैं। कोरोना के बाद इस नए वायरस ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

Recommended Stories