बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम

Published : Sep 24, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : Sep 24, 2020, 02:26 PM IST

हटके डेस्क: प्रकृति ने हर चीज की संरचना सोच-समझ कर की है। इंसान को जहां उसने हर दूसरे जीव से अधिक दिमाग दिया है वहीं अन्य जानवरों को अपने दुश्मनों से बचने के लिए छिपने का अनोखा वरदान भी। गिरगिट और कई अन्य जीवों में खुद को अपने आसपास के माहौल के आधार पर ढल जाने की काबिलियत दी गई है। इससे वो खुद को दुश्मनों से बचाने में सफल रहते हैं। लोग एक बार में समझ ही नहीं पाते कि जो वो देख रहे हैं उसमें कुछ और भी छिपा है। नजर का ये धोखा इन जीवों की जान बचाने के लिए काफी कारगर होता है। इस चक्कर में कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली एक महिला ने जानवरों के छिपने की इस कला के कारण मौत को बेहद नजदीक से देख लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर लोगों को आगाह किया कि कैसे चंद सेकण्ड्स के कारण उसकी जान जाते-जाते बची। आइये आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला... 

PREV
18
बगीचे में सूखे पत्तों के ढेर से निकली मौत, 5 सेकंड का खेल और काम तमाम

ये घटना दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलू नेटल में बीते महीने एक महिला के साथ हुई। महिला डरबन में रहती है। उसने बताया कि कैसे गार्डन में उसने मौत को बेहद नजदीक से देखा।  

28


ये महिला लॉकडाउन में अपने घर के बगीचे की सफाई कर रही थी। सूखे घास के बीच वो पत्तों को जमा करती थी। घटना के दिन उसे वहां काफी पत्ते नजर आए, जिसके बाद वो उन्हें उठाने गई।  
 

38

महिला ने हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे। उसने हाथ से ही पत्तों के ढेर को उठाने की कोशिश की। अचानक वो ढेर हिलने लगा जिसे देख महिला चीख उठी। 
 

48

महिला ने देखा कि पत्तों का वो ढेर असल में अफ्रीका का सबसे जहरीला सांप है। उसने खुद को पत्तों के रंग में यूं बदल लिया था कि एक नजर में कोई इस अंतर को समझ नहीं पाता। 
 

58

सांप देखते ही महिला ने स्नेक हैंडलर निक एवंस को कॉल लगाया। निक तुरंत महिला के बताए पते पर गए और उन्होंने गार्डन में सांप को देखा। 
 

68

बहुत गौर से देखने के बाद ही किसी को पत्तों के ढेर में सांप नजर आता। निक ने जब सांप को पकड़ा तब वो बेहद गुस्से में था। उसने सावधानी से सांप को पकड़ा और प्लास्टिक बॉक्स में भर लिया।

78

निक ने बताया कि ये सांप काफी जहरीला था। इसका थोड़ा सा भी जहर इंसान की जान लेने के लिए काफी है। ये सांप छिपने में इतने महारथी होते हैं कि कोई इन्हें एक बार में देख नहीं पाता।  

88

पकड़ा गया सांप 60 सेंटीमीटर का था। ये अफ्रीका में तो कॉमन है लेकिन डरबन में इनका मिलना शॉकिंग था। सांप को पकड़ने में निक को काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन आखिरकार उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया। 

Recommended Stories