असलियत में ऐसा दिखता है 'एलियन', ना है नाक ना कान, जीभ के भी हैं दो टुकड़े

हटके डेस्क: एलियंस के बारे में हमने फिल्मों में और कई फिक्शनल किताबों में पढ़ा है। कई वैज्ञानिक भी एलियन के होने की बात स्वीकारते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने दूसरे गृह पर इनके होने का दावा किया था लेकिन अभी तक कोई सबूत नहीं मिल पाया है। बात अगर पृथ्वी की करें तो कई तस्वीरें या वीडियोज सामने आते हैं जहां लोग इन एलियंस को देखने का दावा करते हैं। लेकिन कुछ इन्हें एडिटेड करार देते हैं तो कुछ कहते हैं कि ये मात्र भ्रम फैलाने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं एक ऐसे शख्स की तस्वीर जो इन एलियंस से  इतना प्रभावित हो गया कि उसने अपना लुक फिल्मों और कहानियों के आधार पर एलियंस की तरह बना लिया। इस रियल लाइफ एलियन को देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। इसके बॉडी मॉडिफिकेशन ने सभी को हैरान कर दिया है। माथे पर सींघ उगाने से लेकर कान और नाक कटवाने तक, इस शख्स ने हर हद पार कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2020 4:19 AM IST / Updated: Sep 24 2020, 12:30 PM IST

19
असलियत में ऐसा दिखता है 'एलियन', ना है नाक ना कान, जीभ के भी हैं दो टुकड़े

फ्रांस में रहने वाले एंथोनी लोफरड़ो को एलियन काफी आकर्षित करते थे। इस कारण उसने अपना लुक उनके जैसा करने का फैसला किया। किसी ने एलियन को आजतक देखा नहीं लेकिन सुनी-सुनाई जानकारी और अफवाहों के आधार पर एंथोनी ने अपना लुक बदल लिया। 
 

29

32 साल के एंथोनी ने खुद को एलियन बनाने की इस कड़ी में इस महीने अपनी नाक कटवा ली। उसने सर्जरी के जरिये अपनी नाक को चेहरे से हटवा लिया। चूंकि वो जहां रहता है, उस देश में ये ऑपरेशन इलीगल है, इस कारण उसने बार्सिलोना जाकर अपनी सर्जरी करवाई।  

39

नाक कटवाने की इस सर्जरी को रिनोटॉमी कहते हैं। इसकी वजह से एंथोनी के चेहरे पर एक छेद रह गया है। खुद को मानव रूपी एलियन कहने वाले एंथोनी ने खुद इंस्टाग्राम पर अपना नया लुक शेयर करते हुए लिखा कि इस सर्जरी के लिए वो अपने दोस्त के शुक्रगुजार हैं।  

49

एंथोनी की इस सर्जरी को देख कई लोग हैरान है। लेकिन उसे इनसे डर नहीं लगता। ये पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले एलियन दिखने के लिए उसने अपने दोनों कान भी हटवा लिए थे। 
 

59

एंथोनी ने अपनी जीभ भी बीच से कटवा रखी है। ये सांप की तरह दीखता है। साथ ही उसने अपनी जीभी को हरे रंग में बदलवा लिया है। इससे भी उसका मन नहीं भरा, तो उसने अपनी आंखों की पुतलियां भी टैटू करवा ली। इस कारण वो कई हफ़्तों के लिए अँधा भी हो गया था।  
 

69

अपने लुक को एलियन की तरह बनाने के लिए एंथोनी ने अपनी बॉडी में कई सींघ बनवा रखे हैं। साथ ही माथे पर कई पिंस डलवाए हैं। उसे देखकर कोई भी डर जाएगा लेकिन एंथोनी को अपना लुक काफी कूल लगता है और वो हमेशा से ऐसा ही दिखना चाहता था। 

79

एंथोनी ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया कि वो पहले सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लेकिन उसे अहसास हुआ कि ऐसी जिंदगी जीने के लिए वो पैदा नहीं हुआ है। इस कारण 24 की उम्र में वो ऑस्ट्रेलिया आ गया। 

89

यहां आने के बाद धीरे-धीरे उसने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत की। उसने टैटू करवाना शुरू किया। एक के बाद एक टैटू करवाए और फिर उसे अपनी बॉडी से छेड़छाड़ करने की आदत हो गई।  

99

इंस्टाग्राम पर एंथोनी अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर शेयर करता रहता है। अपने लगभग हर बॉडी को मोडिफाई करवा चुके एंथोनी का अभी और भी काफी कुछ करवाने का मन है। उसने अपने फैंस को जल्द ही एक बड़े सरप्राइज का वादा किया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos