3 बच्चों का मां जैसा ख्याल रखते हैं ये कुत्ते, किसी के नजदीक आने पर बन जाते हैं दानव

हटके डेस्क : कहते हैं कुत्ते से ज्यादा वफादार और प्यार देने वाला जानवर कोई और नहीं होता। घर में हम रखवाली के लिए पेट रखते हैं पर कब वह हमारे परिवार का एक मेंबर बन जाते हैं पता नहीं चलता। आज हम आपको ऐसे कुत्तों की स्टोरी बताने जा रहे हैं जो अपने मालिक के तीन बच्चों का ख्याल एक मां-बाप की तरह रखते हैं। कैलिफोर्निया के जोश और बी फिशर ने दो डॉग जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी रखे हैं, जो घर की रखवाली के साथ उनके बच्चों का भी देखभाल करते हैं। आइए जानते हैं जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी के बारे में...।

Asianet News Hindi | Published : Aug 29, 2020 4:52 AM IST / Updated: Aug 29 2020, 10:40 AM IST

110
3 बच्चों का मां जैसा ख्याल रखते हैं ये कुत्ते, किसी के नजदीक आने पर बन जाते हैं दानव

जेंटल जाइंट बॉस और राल्फी डॉग को देखकर ऐसा लगता है ये दोनों बहुत ही खुंखार होंगे क्योंकि ये दिखने में बहुत बड़े और 150 से 200 किलो के हैं।

210

दिखने में भले ही ये डॉग्स बहुत बड़े है पर ये दोनों बहुत ही क्यूट हैं। जोश और बी फिशर के तीनों बच्चे इन पेट्स के साथ खेलते हैं, प्यार करते हैं और तो और पढ़ाई भी करते हैं।

310

ये है जोश और बी फिशर की हैप्पी फैमिली जिसमें वह अपने तीनों बच्चों और दोनों पेट्स के साथ बैठे हैं। काले रंग का डॉग राल्फी है और भूरे रंग का बॉस।
 

410

जोश और बी फिशर बताते हैं कि उन्होंने पांच साल पहले इन दोनों को लिया था। उस वक्त ये छोटे थे पर अब इनका साइज बहुत बड़ा हो गया है। उनके साइज के बावजूद लोग उनसे डरते नहीं बल्कि उनकी ओर आकर्षित होते हैं।

510

अक्सर लोग बॉस और राल्फी की तस्वीरें लेते हैं। डॉग्स के साथ फोटोशूट करवाने के लिए उनके मालिक लोगों से पैसे भी लेते हैं।

610

इन डॉग्स का दिल उनके शरीर के जितना ही बड़ा है। खासकर छोटे बच्चों के साथ बॉस और राल्फी बहुत खुश होते हैं। जोश और बी के तीनों बच्चे इनके साथ ही बड़े हुए हैं। ये सभी एक दूसरे को परिवार की तरह देखते हैं।

710

जोश और बी को छोटा बेटा टेगन तो इन पेट्स के सामने ही पैदा हुआ था इसलिए बॉस और राल्फी उसे अपने बच्चे की तरह प्यार करते हैं। लेकिन जब कोई बच्चों को डांटता या चिल्लाता, तो ये उसे काटने के लिए दौड़ते हैं। 

810

अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, बॉस और राल्फी टेगन के साथ ऐसे फोटो क्लिक करवा रहे हैं जैसे वह दोनों इसके मां-बाप हों।

910

इस तस्वीर में राल्फी चश्मा लगाकार टेगन को पढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।

1010

दूसरों कुत्तों की तरह बॉस और राल्फी को खेलना बहुत पसंद हैं। अक्सर ठंड के दिनों में जब स्नो पड़ती है तो ये दोनों बहुत एंजोय करते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos