गर्लफ्रेंड के साथ ऑडी में था शख्स, इस कारण लगी आग और कार के साथ जल गया प्रेमी

Published : Aug 26, 2019, 03:26 PM IST

इंग्लैंड: आज के समय में कई लोग ई-सिगरेट यूज करते हैं। लेकिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें इनके कारण एक्सीडेंट होने की जानकारी मिलती है। शेफील्ड में रहने वाले एक युवक को अपनी शर्ट की पॉकेट में ई-सिगरेट रखना महंगा पड़ गया। इसकी वजह से वो बुरी तरह घायल हो गया। 

PREV
15
गर्लफ्रेंड के साथ ऑडी में था शख्स, इस कारण लगी आग और कार के साथ जल गया प्रेमी
शेफील्ड में रहने वाले 24 साल के विल हॉक्सवर्थ अपनी ऑडी कार में गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर लौट रहे थे। उन्होंने अपनी शर्ट की पॉकेट में ई-सिगरेट रखा था। तभी उससे चिंगारियां निकलने लगी और अचानक उसका बैटरी फट गया। इसकी वजह से विल के कपड़ों में आग लग गई।
25
इसके बाद विल ने तुरंत ई-सिगरेट को पॉकेट से निकालकर फेंक दिया। जिसके बाद वो कार से बाहर निकले और खुद को बर्फ से ढंक लिया। लेकिन तब तक उनकी छाती बुरी तरह जल गई थी।
35
हालांकि, इस चक्कर में उन्होंने ई-सिगरेट निकलकर कार के अंदर ही फेंक दी। जिस वजह से उनकी ऑडी A5 कार जल उठी।
45
विल को तुरंत नॉर्दर्न जेनेरल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें सेकंड और थर्ड डिग्री बर्न का ट्रीटमेंट दिया गया है। उनका इलाज करीब 6 घंटे चला। डॉक्टर्स ने उन्हें स्किन ग्राफ्ट का ऑप्शन दिया, जिसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया।
55
इलाज के बाद उनके स्किन पर पैचेज साफ दिखाई देते हैं, जिसके कारण वो बाहर बिना शर्ट के नहीं जाते।

Recommended Stories