कोरोना के कारण घरों में बंद थे लोग, खौफ के बीच इस देश में आया भूकंप, देखते ही देखते मच गई तबाही

हटके डेस्क: यूरोप में कोरोना का कहर साफ देखा जा सकता है। लोगों से कोरोना के कारण घरों में बंद रहने की अपील की गई। इस बीच यूरोप के क्रोएशिया की राजधानी में घरों में बंद लोगों पर भूकंप ने कहर बरपा दिया। 140 सालों के इतिहास में इस देश ने सबसे तेज भूकंप के झटके महसूस किये। इन झटकों से देश की राजधानी जागरेब में सबसे ज्यादा तबाही देखी गई। कोरोना के कारण लोग घरों   में बंद थे। तभी झटके महसूस किये गए और लोग घरों से बाहर भागे। अभी तक आई खबरों में एक की मौत सामने आई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बता दें कि इस देश में अभी तक कोरोना के दो सौ से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि एक की मौत हुई है। तस्वीरों में देखें भूकंप के बाद कैसा है इस देश का हाल... 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2020 1:38 PM IST

115
कोरोना के कारण घरों में बंद थे लोग, खौफ के बीच इस देश में आया भूकंप, देखते ही देखते मच गई तबाही
देश की राजधानी में भूकंप से एक की मौत की खबर है। वहीं कई घायल हुए हैं।
215
यहां 5.3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसमें कई इमारतें बुरी तरह प्रभावित हुए।
315
सड़कों पर इमारतों के हिस्से गिरे दिखाई दे रहे हैं।
415
बता दें कि यूरोप के इस देश में भी कोरोना का प्रकोप है। इसे लेकर लोग घरों में ही बंद हैं।
515
कुछ ऐसे तबाही मचा गया भूकंप। सड़कों पर पार्क गाड़ियों को सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचा।
615
बीएमडब्लू पर ईमारत का एक हिस्सा गिर गया।
715
भूकंप के बाद की तबाही का जायजा लेता शख्स।
815
आठ लाख की आबादी वाले इस देश में पहली बार इतने तेज झटके महसूस किये गए।
915
इससे पहले 1880 में यहां भूकंप के ऐसे झटके महसूस किये गए थे।
1015
भूकंप के बाद कई जगहों पर अगलगी की खबरें हैं।
1115
भूकंप के कारण सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बाइक की हालत भी भूकंप ने बिगाड़ दी।
1215
भूकंप के कारण चर्च के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा।
1315
सड़कों पर गिरे इमारत से टूटे हिस्से। लोगों ने सोशल मीडिया पर देश में आए भूकंप के बाद की तस्वीरें शेयर की।
1415
भूकंप के बाद सड़कों पर ईंट के टुकड़े भरे पड़े हैं।
1515
भूकंप के कारण घायल लोगों की मदद करते नागरिक।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos