प्लास्टिक की 'जिंदा' गुड़िया से शादी करना चाहता है शख्स, 8 महीने से कर रहा है डेट

Published : Dec 13, 2019, 12:48 PM IST

हटके डेस्क: प्यार अंधा होता है। लोग प्यार में कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन अगर ये प्यार प्लास्टिक की गुड़िया से हो जाए तो? आप भी सोच रहे होंगे कि ये क्या बात हुई। लेकिन कजाखस्तान के एक्टर और बॉडीबिल्डर यूरी तोलोचको आठ महीने तक एक सेक्स डॉल को डेट करने के बाद अब उससे शादी करने जा रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। एक होटल में यूरी की नजर मार्गो पर पड़ी थी, जो वहां वेट्रेस थी। पहली बार में ही यूरी को मार्गो से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया। अब दोनों शादी करने वाले हैं। दोनों अपने रोमांटिक मोमेंट्स इंस्टा पर शेयर करते हैं। 

PREV
15
प्लास्टिक की 'जिंदा' गुड़िया से शादी करना चाहता है शख्स, 8 महीने से कर रहा है डेट
यूरी कजाखस्तान के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। वहां की इंडस्ट्री में यूरी की काफी डिमांड है। साथ ही वो काफी मशहूर बॉडीबिल्डर है।
25
मार्गो ने काफी समय तक होटल में वेट्रेस की जॉब की। जब यूरी ने मार्गो को डेट करना शुरू किया, इसके बाद मार्गो उसी के साथ रहती है।
35
यूरी का कहना है कि मार्गो को खाना बनाना नहीं आता है लेकिन उसे महंगे होटल्स के टेस्टी कुजीन ट्राई करना काफी पसंद है।
45
यूरी ने मार्गो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उसकी सर्जरी भी करवाई। यूरी के मुताबिक़, मार्गो भी उससे काफी प्यार करती है।
55
दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों अपने रोमांटिक मोमेंट्स इंस्टा पर भी शेयर करते हैं। उनकी लव स्टोरी इन दिनों चर्चा में है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories