1 महीने में 2 बार बदला 12 साल की मासूम का पति, गाय का मांस खाने के लिए पिता ने बुड्ढों संग किया जिस्म का सौदा

हटके डेस्क: कोरोना के कारण दुनिया का ध्यान इस वायरस की तरफ केंद्रित है। हर किसी का ध्यान कोरोना वैक्सीन की तरफ ही है। इस बीच दुनिया में ऐसे कई खौफनाक क्राइम हो रहे हैं, जिनके बारे में लोगों को पता भी नहीं चल रहा है। ऐसा ही एक मामला केन्या से सामने आया। यहां नैरोबी में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची को सिर्फ 4 गाय की वजह से दो बुजुर्ग मर्दों के साथ शादी करनी पड़ी। इसके बाद बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ रेप किया। दिल को दहलाने वाले इस मामले के सामने आने के बाद इंसानियत पर सवाल उठने लगे हैं। बच्ची के साथ हुए इस क्राइम का मास्टर माइंड कोई और नहीं, खुद बच्ची का पिता था। आइये आपको बताते हैं कैसे एक पिता ने गाय का मांस खाने के  अपनी मासूम बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2020 10:38 AM IST / Updated: Jul 17 2020, 06:58 PM IST

18
1 महीने में 2 बार बदला 12 साल की मासूम का पति, गाय का मांस खाने के लिए पिता ने बुड्ढों संग किया जिस्म का सौदा

दिल को दहलाने वाला ये मामला केन्या के नैरोबी से सामने आया। यहां एक 12 साल की बच्ची की एक ही महीने में दो बार शादी हुई। 
 

28

बच्ची का पहला पति जहां 51 साल का था, वहीं दूसरा पति 35 साल का। दोनों ने शादी के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।  

38

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची का रेप करने वाले दोनों अधेड़ मर्दों को अरेस्ट कर लिया। अब बच्ची के पिता की तलाश है जो फरार है। 

48

बच्ची के पहले पति ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के पिता ने 4 गाय के लिए अपनी छोटी बेटी की शादी उससे करवा दी। 

58

गरीबी के कारण घर में कई दिनों से खाना नहीं बना था। ऐसे में अधेड़ ने उसे ऑफर दिया कि अगर वो अपनी बेटी से उसकी शादी करवा देगा तो वो उसे खाने के लिए 4 गाय देगा।  

68


इसके बाद बच्ची की शादी बुजुर्ग से करवा दी गई। दो हफ्ते तक बुजुर्ग ने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद बच्ची भाग गई। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। 

78

वापस आने के बाद बुजुर्ग ने अपने एक दोस्त की शादी बच्ची से करवा दी। 35 साल के इस  शख्स ने भी उसके साथ रेप किया। लड़की के घर के बगल में रहने वाली एक महिला ने बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। 

88

इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर ने मामले का संज्ञान लिया और बच्ची को मुक्त करवाया। बता दें कि केन्या में बाल विवाह गैरकानूनी है। इसके बावजूद गरीब मां-बाप अपनी बेटियों को कुछ पैसों या खाने के बदले बेच देते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos