तो जिंदा रहने के लिए पेट्रोल पीते हैं एलियंस! FBI ने किया दावा- इंसानों के रूप में हमारे बीच छिपकर रह रहे हैं

हटके डेस्क: आपने फिल्मों में कई बार एलियंस के बारे में देखा-सुना होगा।  कई कहानियां और फिल्मों के अलावा ऐसे कई मौके आए जब लोगों ने एलियन देखने का दावा किया। काफी सालों से वैज्ञानिक भी एलियंस को ढूंढ रहे हैं लेकिन अभी तक सिर्फ कुछ सबूत ही मिले हैं। लोग एलियंस को देखने के दावा करते हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। कई बार कुछ ऐसे खुलासे होते हैं जिन्हें जानने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। हाल ही में नासा और चीन ने एलियंस को लेकर कुछ खुलासे किये थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मार्स पर एलियन रहते हैं इसके सबूत मिले हैं। सालों से एलियंस को लेकर छिड़ी बहस के बीच अब साइंटिस्ट्स ने एक नया दावा किया है जिसमें बताया गया कि ये एलियंस क्या खाकर जिंदा रहते हैं। इसके अलावा और भी कई भी कई चौंकाने वाले खुलासे  किये गए। 
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2020 10:09 AM IST

18
तो जिंदा रहने के लिए पेट्रोल पीते हैं एलियंस! FBI ने किया दावा- इंसानों के रूप में हमारे बीच छिपकर रह रहे हैं

एलियंस को लेकर दुनिया में कई तरह की बातें सामने आती रहती हैं। वैज्ञानिक कई तरह के रिसर्च करते रहते हैं। जिसमें नई-नई चीजें सामने आती रहती हैं। 

28

हाल ही में एलियंस की दुनिया के बारे में पता लगा रहे नासा के एक ग्रुप ने कई नई चीजें दुनिया के सामने रखी।

38

नासा के एमेस रिसर्च सेंटर में एस्ट्रो बायोलॉजिस्ट लीन रोथ्स्चिल्ड  ने कहा कि सैटर्न ग्रह के चांद पर एलियंस के होने की संभावना है। 

48

इस चांद का तापमान काफी कम रहता है। 2005 में ये खुलासा हुआ था कि इस चांद पर -179 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन उसमें कुछ जीवों के जिंदा रहने के निशान मिले थे। 
 

58

साथ ही खुलासा हुआ कि इस चांद पर जो पानी है, उसमें पेट्रोल जैसे केमिकल पाए गए हैं। इसे देखते हुए दावा किया गया कि ये एलियंस पेट्रोल पीकर जिन्दा रहते हैं। 

68

अगर ये दावा सच है तो कई लोगों का मानना है कि पृथ्वी पर भी अगर एलियंस छिपकर रह रहे हैं तो वो यहां भी पेट्रोल पीकर गुजारा कर रहे होंगे। 

78

हाल ही में अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी FBI ने अपनी नई रिपोर्ट में ये खुलासा किया कि 1947 में उन्हें इंसान जैसे दिखने वाले एलियंस मिले थे। इन्हें पहचान पाना मुश्किल था लेकिन ये आम लोगों से काफी तगड़े दिखते थे। 

88

70 पेज के इस रिपोर्ट में एलियंस द्वारा हमले की बात भी लिखी गई थी। अब जाकर FBI ने इस रिपोर्ट को ऑनलाइन लोगों के साथ शेयर किया है। ऐसे में पेट्रोल पीते इंसानों के रूप में पृथ्वी पर रहते एलियंस के होने की लोग चर्चा कर रहे हैं।   

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos