Published : Mar 13, 2020, 10:07 AM ISTUpdated : Mar 13, 2020, 10:18 AM IST
हटके डेस्क: भारत दौरे पर सपरिवार आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही वापस गए, उसके बाद से ही दुनियाभर में कोरोना ने तेजी से पांव पसारे। पहले जहां इस वायरस ने चीन को निशाना बनाया, अब इसकी चपेट में दुनिया के कई देश आ गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि कई देशों ने अपनी सीमाएं सील कर दी है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस बीच बात भारत की करें तो पीएम मोदी की कई अंतरराष्ट्रीय दौरे रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच अब लोग इस संक्रमण से बचने के लिए एक-दूसरे का अलग अंदाज में अभिवादन कर रहे हैं। दुनिया के कई नेताओं को भारतीय अंदाज में नमस्ते करते देखा जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं कैसे इस जानलेवा वायरस ने हाथ मिलाकर हैलो बोलने की जगह लोगों को पारंपरिक अंदाज में अभिवादन करने पर मजबूर कर दिया है।
चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के 111 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है।
212
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 30 हजार से ज्यादा है तो इससे हुई मौतों का आंकड़ा भी करीब पांच हजार पहुंच चुका है।
312
कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। इससे बचाव का एक मात्र तरीका है संक्रमित व्यक्ति से दुरी बनाए रखना। कोरोना वायरस के कारण सभी देश अपने नागरिकों को इससे बचाव के तरीके बता रहे हैं।
412
इसमें सबसे अहम है, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहना। लोगों से संपर्क में आने की कम से कम कोशिश करना।
512
इसे लेकर अब दुनियाभर के लोग हाथ मिलाने की जगह पारम्परिक तरीके से एक-दूसरे का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।
612
हाल ही में ट्रंप और आयरलैंड के पीएम लियो की व्हाइट हाउस में मीटिंग हुई। इसमें दोनों ने एक-दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्ते किया।
712
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि हाल ही में भारत दौरे से वो लौटे हैं। और वहां सभी से हाथ जोड़कर नमस्ते करने की परंपरा है। ऐसे में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
812
इंग्लैंड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां प्रिंस चार्ल्स ने एक जर्नलिस्ट को नमस्ते कर उनका अभिवादन किया।
912
जापान में पीएम हाउस में पीएम शिंजो आबे ने टोक्यो की गवर्नर के साथ मुट्ठी से अभिवादन किया।
1012
अमेरिकी संसद में आयरलैंड के पीएम के साथ सदस्यों ने कुछ इस अंदाज में हैलो किया।
1112
मैक्सिको में कैद हुई इस तस्वीर में जब एक शख्स ने हाथ मिलने को आगे बढ़ाया तो महिला ने इस तरह इंकार कर दिया।
1212
ब्रिटेन में ये नजारा कैद हुआ एक मैच के दौरान। खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने की जगह इस तरह अभिवादन किया।