लॉकडाउन में घर के पीछे खुदाई कर रहा था माली, अचानक दिखा कुछ ऐसा कि फटी रह गई आंखें

हटके डेस्क: दुनिया में फिलहाल कोरोना के कारण कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। घर में रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है।  लोग अपने घरों में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच यूके के वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाले एक शख्स के लिए लॉकडाउन काफी दिलचस्प साबित हुआ। घर में बैठकर बोर हो रहे इस शख्स ने अपने घर के पीछे गार्डन में  खुदाई करने की सोची। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके हाथ खजाना लग जाएगा। जी हां, घर के पीछे उसे कुछ ऐसी चीज मिली, जिसके बाद उसकी आंखें फ़टी की फ़टी रह गई।  

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2020 11:50 AM IST / Updated: Apr 10 2020, 06:21 PM IST

19
लॉकडाउन में घर के पीछे खुदाई कर रहा था माली, अचानक दिखा कुछ ऐसा कि फटी रह गई आंखें
यूके में कोरोना ने काफी लोगों को संक्रमित कर दिया है। इस बीच यहां वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाले जॉन नाम के एक शख्स ने अपने साथ हुई दिलचस्प घटना सोशल मीडिया पर शेयर की।
29
40 साल के जॉन ने 6 महीने पहले ही हेकमोंडबाइक में अपना घर ख़रीदा था। इसके बाद अभी लॉकडाउन में वो घर के अंदर ही रह रहा था।
39
यूं ही समय काटने के लिए जॉन अपने घर के पीछे के मैदान में खुदाई करने पहुंचा। खाली समय में गार्डनिंग करने के ख्याल से उसने खुदाई शुरू की।
49
खुदाई के दौरान उसे अपने घर के पीछे से 70 साल पुरानी फोर्ड कार मिली। ये कार 7 फीट नीचे गड्ढे में दफनाई हुई थी।
59
इस कार को देख जॉन ने कहा कि हर किसी के गार्डन में फोर्ड कार दफ़न नहीं रहती। ऐसा हुआ है और ये वाकई हैरानी की बात है।
69
कार मिट्टी में काफी अंदर तक धंस चुका है। जिस कारण उसे सिर्फ हाथ से निकाल पाना मुश्किल है। लॉकडाउन की वजह से अभी उसे मदद भी नहीं मिल सकती।
79
जॉन में कार के कई हिस्सों को बाहर निकाला, जिसमें नंबर प्लेट भी शामिल है। ऐसे में पता चला कि कार 70 साल पुरानी है।
89
1950 के दौर में ऐसी गाड़ियां सड़क पर दौड़ती थीं। ये कार ग्रे रंग की है और टूटी हुई है।
99
जॉन ने कहा कि कार के चक्के उसे नहीं मिले। वो इस कार को रिपेयर कर इसे एंटीक के रूप में रखेगा। फिलहाल इस कार की काफी चर्चा हो रही है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos