हटके डेस्क: आज के समय में लोग पैसों को गोल्ड या प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं। ये दो चीजें समय के साथ लोगों को मुनाफा देती है। इसमें से गोल्ड में लोग ज्यादा इन्वेस्ट करते हैं। समय के साथ गोल्ड के दाम आसमान चढ़ते गए। लोग काफी समय तक पैसे सेव कर गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं। इस बीच अगर आपको पता चले कि कहीं पर सोने का पहाड़ ही मिल गया है तो? जाहिर सी बात है इसके बाद लोग उस पहाड़ को घेर कर सोना लूटने लगेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है अफ्रीका के कांगो देश में। इस गरीब देश में अचानक सोने का पहाड़ मिल गया है। जैसे ही ये खबर फैली, पहाड़ की खुदाई करने के लिए लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तरह मच गई लूट-पाट...
रिपब्लिक ऑफ कांगो में अचानक तब सनसनी फ़ैल गई जब वहां सोने के पहाड़ की खबर फैली। ये पहाड़ सोने का बना है। जैसे ही इस बात की भनक आसपास के लोगों को पड़ी, सभी कुदाली-हथौड़ी लेकर पहाड़ की खुदाई करने पहुंच गए।
28
इस पाहड को पिछले महीने फरवरी में ढूंढा गया था। कांगो की राजधानी बुकवु से 50 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव में ये पहाड़ पाया गया। इसकी मिट्टी में सोने का अर्क मौजूद है।
38
जैसे ही इस पहाड़ की खबर सामने आई, लोग पहाड़ की तरह दौड़ पड़े। किसी के हाथ में कुदाली दिखी तो कोई हथौड़े से ही पहाड़ को तोड़ने लगा। सब इस पहाड़ से ज्यादा से ज्यादा सोना कलेक्ट करना चाहता था।
48
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें लोग पहाड़ से मिट्टी लूटते नजर आए। जिन्हें कुदाली नहीं मिली, वो अपने हाथों से ही पहाड़ की मिट्टी नोचते नजर आए।
58
लोग पहाड़ से मिट्टी लेकर अपने घरों की तरफ भागते नजर आए। जैसे ही मिट्टी को पानी में डाला जा रहा है, उससे सोने के कण निकल रहे हैं। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
68
लोग ज्यादा से ज्यादा मिट्टी बटोरकर भाग रहे हैं। हालांकि, जानकारी मिली है कि अब सरकार ने इस पहाड़ के आसपास सिक्युरिटी टाइट कर दी है। साथ ही इस पहाड़ की खुदाई पर भी रोक लगा दी गई है।
78
अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी ने कंफर्म नहीं किया है कि पहाड़ की मिट्टी से निकल रहा चमकीला तत्व सोना ही है। लेकिन सोने के पहाड़ की बात इलाके में फ़ैल चुकी है।
88
बता दें कि अफ्रीका के गरीब देशों में शामिल में कांगो में ऐसे कई पहाड़ हैं, जिसमें कई कीमती खनिज मिलते हैं। यहां लोग पहाड़ों से खनिज लूटकर उसे स्मगल करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News