15000 Cr का मालिक बना ड्राइवर! शाही ठाठ छोड़ प्रिंस विलियम ने क्यों चलाया ई-रिक्शा?

Prince William Viral Video: 15000 करोड़ के मालिक प्रिंस विलियम ने मुंबई में खुद रिक्शा चलाया। पत्नी केट मिडलटन पीछे बैठीं। जानिए क्या है इस शाही सवारी की पूरी कहानी।

Share this Video

ब्रिटेन के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस विलियम का मुंबई में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। 17 नवंबर 2026 को उन्होंने मुंबई की सड़क पर खुद ई-रिक्शा चलाया। इस दौरान उनकी पत्नी केट मिडलटन पीछे बैठकर सवारी करती नजर आईं। खास बात यह है कि करीब 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक प्रिंस विलियम ने खुद रिक्शे का स्टेयरिंग संभाला।

शाही परिवार के राजकुमार को इस तरह रिक्शा चलाते देखना लोगों के लिए काफी दिलचस्प रहा। इस दौरान केट मिडलटन उनके पीछे बैठी नजर आईं। शाही जोड़े की इस अनोखी सवारी का नजारा मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक प्रोमेनेड पर देखने को मिला।

मुंबई में प्रिंस विलियम ने क्यों चलाया ई-रिक्शा?
प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन मुंबई में 2026 Earthshot Prize के 15 फाइनलिस्ट से मिलने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान प्रिंस विलियम ने इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया। इस मौके पर उन्होंने खुद रिक्शे का स्टेयरिंग संभाला, जबकि केट मिडलटन पीछे बैठीं।

इस तरह शाही दंपती ने मुंबई में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़ी एक खास पहल का हिस्सा बनकर सबका ध्यान खींचा। आमतौर पर शाही कार्यक्रमों में नजर आने वाले प्रिंस विलियम का यह अंदाज काफी अलग था।

महिंद्रा ने बनाया है प्रिंस विलियम का ई-रिक्शा
प्रिंस विलियम ने जिस इलेक्ट्रिक रिक्शे को चलाया, उसे महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने बनाया है। खास बात यह है कि महिंद्रा की यह कंपनी भी इस साल के Earthshot Prize की फाइनलिस्ट में शामिल है।

Earthshot Prize के तहत पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम करने वाली कंपनियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 फाइनलिस्ट शामिल हुए। इसी दौरान प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने उनसे मुलाकात की।

करीब 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक प्रिंस विलियम का खुद ई-रिक्शा चलाना इस कार्यक्रम का खास आकर्षण बन गया। वहीं, पीछे बैठीं केट मिडलटन के साथ उनकी यह सवारी भी चर्चा में रही।

Related Video