RUSSIA UNDER PRESSURE: रूस के खिलाफ यूरोप का बड़ा एक्शन, अब बर्दाश्त नहीं होगा यूक्रेन पर अटैक!

Share this Video

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले आयरलैंड की विदेश मंत्री हेलेन मैकएन्टी ने कहा कि रूस से जुड़े 113 व्यक्तियों और संस्थाओं को नए प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही रूस के खिलाफ 22वें प्रतिबंध पैकेज पर भी चर्चा हो रही है। स्वीडन और लिथुआनिया के विदेश मंत्रियों ने कहा कि रूस की तरफ से शांति में दिलचस्पी के संकेत नहीं मिल रहे और यूक्रेन को समर्थन बढ़ाने की जरूरत है। वहीं, रोमानिया ने ब्लैक सी में जहाजों पर हमलों के बाद सुरक्षा सहयोग और NATO-EU समन्वय की मांग की। फ्रांस ने ईरान के कथित साइबर हमले को लेकर भी यूरोपीय प्रतिबंधों की मांग उठाई है।

Related Video