हटके डेस्क: मां के गर्भ में बच्चा नौ महीने की जर्नी बिताता है। इस दौरान एक स्पर्म हेल्दी बच्चे में बदलता है। नौ महीने गर्भ में बच्चे के आंख-नाक से लेकर सारे बॉडी पार्ट्स डेवलप होते हैं। लेकिन कई बार एक महिला का सबसे बुरा सपना सच हो जाता है। किसी भी वजह से बच्चे का अबॉर्शन हो जाता है तो इसका असर एक मां पर मानसिक रूप से होता है। बात अगर करें तो अमेरिका में हर साल करीब 10 लाख महिलाओं का अबॉर्शन हो जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई महिलाएं अपने बच्चों को खोने के दर्द भरे एक्सपीरियंस को शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले पेंसिल्वेनिया में रहने वाले कपल ने अपने बच्चे को खोने का एक्सपीरियंस शेयर किया था। इस कपल का बच्चा मात्र 19 हफ्ते में गर्भ से बाहर आ गया था। कपल ने इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। गर्भ से पांच महीने के समय से भी कम में बाहर आए बच्चे को देख हर कोई हैरान रह गया था। ये फोटोज खौफनाक भी थी और इनमें कपल द्वारा अपने बच्चे को खोने का दर्द भी छिपा था। इन तस्वीरों को देखकर आपका दिल टूट जाएगा...
पेंसिल्वेनिया में रहने वाली 36 साल की एलेक्सिस फ्रिट्ज़ ने आज से 6 साल पहले अपना बच्चा खो दिया था। उसने अपने ब्लॉग में अपने बच्चे को खोने का दर्द शेयर किया था। उसने अपने अबॉर्ट हुए बच्चे की तस्वीर भी शेयर की थी।
28
मात्र 19 हफ्ते में एलेक्सिस को लेबर पेन शुरू हो गया था। इसके बाद उसने वॉल्टेर को जन्म दिया, जिसने कुछ ही समय बाद उसकी गोद में दम तोड़ दिया था।
38
जब वॉल्टेर का जन्म हुआ था तब उसका दिल धड़क रहा था। कुछ पल के लिए एलेक्सिस मां की गोद में रहा था। साथ ही पिता ने भी उसके साथ कुछ समय बिताया था। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई थी।
48
अपने बच्चे को अलविदा कहते हुए तस्वीर में कैद जोशुआ फ्रिट्ज़। जिस दिन वॉल्टेर का जन्म हुआ था उस दिन एलेक्सिस सिर्फ अपना रेग्युलर चेकअप करवाने गई थी। लेकिन अचानक उसे लेबर पेन शुरू हो गया।
58
एलेक्सिस और जोशुआ के पहले से दो बच्चे हैं। दोनों ने भी अपने छोटे भाई को अलविदा कहा।
68
इस हादसे में एलेक्सिस के साथ जोशुआ भी टूट गए थे। लेकिन अपने ब्लॉग में जोशुआ ने लिखा कि महिलाओं को बच्चा खोने के बाद रोने और दुःख मनाने का भी समय नहीं मिलता।
78
जोशुआ ने लोगों से इस दौरान इनोशनल रहने को कहा। साथ ही जब इसकी फोटोज वायरल हुई तब कई लोगों ने वॉल्टेर की बॉडी को फीटस बुलाया। जिसके बाद उन्होंने लोगों से इमोशनल रहने को कहा।
88
इस दौरान जोशुआ ने खुलासा किया कि अस्पतालों में जब गर्भपात हो जाता है तब अस्पताल वाले बॉडी को मेडिकल वेस्ट घोषित कर देते हैं। कई मामले में माता-पिता को बच्चों को पकड़ने का मौका भी नहीं मिलता। उसने लोगों को इसको लेकर जागरूक करने की कोशिश की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News