बेवफा प्रेमी से प्रेमिका ने लिया अनोखा बदला, घर में भेजे 1 हजार किलो प्याज, साथ में लिखा- अब मेरी तरह तू भी रो

Published : May 19, 2020, 06:02 PM IST

हटके डेस्क: प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। लेकिन इस रिश्ते में कई बार धोखेबाजी भी होती है। जब दिल टूटता है तो कोई रोता है तो कोई अफ़सोस करता है। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला ने अपने बेवफा प्रेमी को सबक सिखाने का फैसला किया। महिला को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, तो उसने बदला लेने का अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपनी प्रेमी के घर एक टन, जी हां, एक टन यानी एक हजार किलो प्याज भेज दिए। प्रेमी जब अपने घर वापस लौटा तो उसे अपना पूरा घर प्याज से भरा हुआ मिला। साथ में अपनी प्रेमिका का एक मैसेज भी मिला। बदले की इस अजीब दास्ताँ की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...

PREV
19
बेवफा प्रेमी से प्रेमिका ने लिया अनोखा बदला, घर में भेजे 1 हजार किलो प्याज, साथ में लिखा- अब मेरी तरह तू भी रो

प्यार में धोखे की ये कहानी चीन की है। यहां रहने वाली मिस ज़हाओ को जब पता चला कि उसका प्रेमी उसके साथ धोखा कर रहा है, तो उसकी दुःख की कोई सीमा नहीं रही। पहले तो बेचारी काफी रोइ, लेकिन  इसके बाद उसने बदला लेने का फैसला किया। 

29

लड़की ने अपने प्रेमी के घर ऑनलाइन पार्सल भिजवाया। इस पार्सल में कुछ और नहीं, बल्कि एक टन प्याज था। डिलीवरी ब्वॉय ने सारा प्याज धोखेबाज प्रेमी के घर में डंप कर दिया। 

39

लड़की का आरोप है कि उसके प्रेमी ने रिलेशनशिप में उसे चीट किया। जब लड़की ने उसे कंफ्रन्ट किया, तो उल्टा उसके साथ ब्रेकअप कर लिया। 

49

लड़की ने अपने प्रेमी को एक हजार किलो प्याज के साथ एक लेटर भी भेजा। इसमें लिखा कि वो पिछले तीन से रो रही है। अब इन प्याज से वो रोएगा। 

59

वहीं इस पुरे मामले पर शख्स ने कहा कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड पागल है। वो काफी ड्रामाटिक थी। इस कारण उसने ब्रेकअप किया था। 

69

जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। ये तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गई। 

79

जब लड़की को पता चला कि ब्रेकअप के बाद लड़के के एक आंसू नहीं गिरे, इससे लड़की बेहद आहत हो गई थी। ऐस में उसने ऑनलाइन लड़के के घर इतने प्याज भिजवा दिए। 

89

लड़के के घर के बाहर डिलीवरी ब्वॉय चार घंटे तक खड़ा रहा। जब वो नहीं आया, तो डिलीवरी मैन ने उसके घर के बाहर ही 1 हजार किलो प्याज गिरा दिए। 

99

लोग इस मजेदार बदले के तरीके की तारीफ कर रहे हैं। शख्स के पडोसियों का कहना है कि इस पूरी घटना में धोखेबाज प्रेमी रोया हो या ना रोया हो, पूरी कॉलोनी प्याज की बदबू से रो रही है।  

Recommended Stories