भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी, दुनियाभर में 80 करोड़ लोगों को आती है ये भाषा

Published : Sep 14, 2020, 10:28 AM ISTUpdated : Sep 14, 2020, 01:58 PM IST

हटके डेस्क : 14 सितंबर यानी आज  हिंदी दिवस (hindi diwas)मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने निर्णय लिया गया था कि हिंदी(hindi) ही भारत की राजभाषा होगी। तब से हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में चौथी ऐसी भाषा है जिसे सबसे ज्‍यादा लोग बोलते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी बोली जाती हैं। दुनिया में 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी बोलते हैं। तो आइए आज हिंदी दिवस के अवसर पर हम आपको बताते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में हिंदी बोली जाती है।

PREV
111
भारत के अलावा इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी, दुनियाभर में 80 करोड़ लोगों को आती है ये भाषा

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। पूरे देश में हिंदी के प्रति इस दिन सम्‍मान प्रकट करने के लिए आज के दिन कई आयोजन किए जाते हैं।

211

बता दें कि भारत में केवल 43.63 प्रतिशत लोग ही हिंदी बोलते हैं। जबकि पूरी दुनिया में हिंदी चौथी ऐसी भाषा है, जो सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं। ताजा आकंड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जो हिंदी बोलते है।

311

नेपाल
भारत के बाद नेपाल (Nepal) दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। यहां हिंदी के साथ ही नेपाली और भोजपुरी भी बोली जाती हैं।

411

अमेरिका
अमेरिका (America) में हिंदी भाषी लोगों का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। देश में लगभग 6 लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। अमेरिका में हिंदी 11 वीं सबसे पॉपुलर विदेशी भाषा  है। 

511

पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो यहां अंग्रेजी और उर्दू को ऑफीशियल भाषाओं में शामिल किया गया है। पर यहां पंजाबी, सिंधी, पास्तो, बलूची और हिंदी भाषाएं भी बोली जाती हैं। 

611

बांग्लादेश
बांग्लादेश (Bangladesh) की ऑफीशियल भाषा तो बंग्ला है। पर यहां इंग्लिश के साथ हिंदी भी बोली जाती है। 

711

फिजी
फिजी (Fiji) एक छोटा सा देश है। पर यहां चार ऑफीशियल भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें से हिंदी भी एक है। यहां नदरोगा भाषा भी बोली जाती है। 

811

थाईलैंड और टोबेगो
थाईलैंड और टोबेगो (Trinidad and Tobago) में अंग्रेजी ऑफीशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी और भोजपुरी भी बोली जाती है। 

911

सिंगापुर
सिंगापुर (Singapore) में भी कई लोग हिंदी बोलते है। वैसे तो यहां कि ऑफीशियल भाषा माले और अंग्रेजी  है। पर यहां तमिल, मेंड्रेन के साथ हिंदी भी बोली जाती है। 

1011

साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका (South Africa) में अंग्रेजी और अफ्रीकन ऑफीशियल भाषा है। पर यहां अन्य कई क्षेत्रिय भाषाओं के साथ हिंदी भी बोली जाती है। 

1111

मॉरीशस
मॉरीशस (Mauritius) के एक तिहाई लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। यहां अंग्रेजी और फ्रेंच आधिकारिक भाषा हैं। अधिकांश मॉरीशस के लोग क्रियोल भाषा भी बोलते हैं।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories