महिला ने कटोरी में डाला कॉर्नफ्लेक्स, डिब्बे से नाश्ते में निकली काली-चमकीली मौत!

Published : Oct 18, 2020, 01:36 PM IST

हटके डेस्क: आपने कई बार सुना होगा कि इंसान को नाश्ता कभी स्किप नहीं करना चाहिए। उसकी सेहत के लिए नाश्ता काफी जरुरी है। लेकिन अगर यही आपके जान का दुश्मन बन जाए तो? ऑस्ट्रेलिया वैसे ही अपने वाइल्डलाइफ के लिए मशहूर है। हाल ही में जब वहां जंगलों में आग लगी थी तो कई जानवर जलकर ख़ाक हो गए थे। इस देश में कई दफा रेसिडेंशियल इलाकों में खतरनाक जानवर मिलते रहते हैं। हाल ही में यहां रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हुई एक घटना को साझा किया। इसमें सुबह-सुबह उसने नाश्ते के लिए कटोरी में डिब्बे से कॉर्नफ्लेक्स निकाला तो  चीखते हुए बाहर भाग गई। कॉर्नफ्लेक्स के डिब्बे से जो निकला वो किसी ने सोचा भी नहीं था। आइये आपको दिखाते हैं मौत का ये नाश्ता... 

PREV
17
महिला ने कटोरी में डाला कॉर्नफ्लेक्स, डिब्बे से नाश्ते में निकली काली-चमकीली मौत!

ऑस्ट्रेलिया को जंगली जानवरों का घर माना जाता है। यहां कभी घर के टॉयलेट में सांप निकलता है तो कभी घर की सीलिंग में छिपे सांप निकलते हैं। इस बीच यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सुबह के नाश्ते की खतरनाक रेसिपी लोगों के सामने आई। 

27

इसमें एक महिला ने सुबह नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स खाने का फैसला किया। कॉर्नफ्लेक्स को  फ़ूड ऑप्शन माना जाता है। विदेश ही नहीं, अब तो भारत में भी लोग इसके साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं।  

37

महिला ने अपने टेबल पर एक बाउल रखा। उसमें दूध डालने से पहले उसने कॉर्नफ्लेक्स डालने का फैसला किया लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है? 
 

47

महिला ने जैसे ही डिब्बे में कॉर्नफ्लेक्स डाला, अंदर से काला नाग निकल कर कटोरी में बैठ गया। इसे देखते ही महिला की चीख निकल पड़ी। उसने सोचा भी नहीं था कि उसके साथ सुबह-सुबह कुछ ऐसा हो जाएगा। 
 

57

ये सांप काफी बड़ा था और डिब्बे में छिपकर बैठा था। महिला को इसकी भनक भी नहीं थी। वो आराम से डिब्बे से कॉर्नफ्लेक्स निकाल कर खाने की तैयारी में थी। 
 

67

जैसे ही बाउल में सांप आया, महिला की चीख निकल गई। उसने तुरंत बाहर भागकर स्नेक कैचर्स को इन्फॉर्म किया, जिसके बाद टीम ने आकर सांप को पकड़ा। 
 

77

इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे देखने के बाद आगे से नाश्ते में डिब्बे से कॉर्नफ्लेक्स निकालने से पहले सावधानी बरतने की बात कही। वहीँ कई ने सुबह के  नाश्ते में इससे डरावनी चीज सर्व ना होने की बात कही। 

Recommended Stories