Published : Aug 09, 2020, 01:40 PM ISTUpdated : Aug 09, 2020, 03:53 PM IST
हटके डेस्क: कोरोना संकट के बीच कई लोगों ने नॉन-वेज खाने से परहेज करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ महीनों में कई हिस्सों से खाने के आइटम्स से अजीबोगरीब चीजें मिल रही है। इस बीच अब नया मामला यूके के बैडफोर्डशायर से सामने आया है। यहां एक महिला ने डिनर में चिकन बनाया लेकिन जब उसे पकाकर खाने बैठी तो हैरान रह गई। उसके चिकन के अंदर कुछ और छिपा हुआ था। जब उसने चाक़ू से चिकन को काटा, तब उसकी नजर इस खौफनाक चीज पर पड़ी। इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई खौफनाक घटना शेयर की। इसमें महिला को अपने डिनर के अंदर से दूसरा रबर मिला। जिसकी फोटोज उसने सोशल मीडिया पर शेयर की।
27
महिला की पहचान बैडफोर्डशायर में रहने वाली शोना बार्टन के रूप में हुई। उसने मार्केट से डिनर के लिए चिकन ख़रीदा था। सैन्सबरी स्टोर में उसे सस्ते में चिकन सॉसेज मिल रहे थे। ऐसे में उसने चिकन खरीद लिया।
37
घर आकर 37 साल की शोना ने चिकन पकाया। इसके बाद डिनर टेबल पर उसने अपने पति और 6 साल की बेटी के साथ डिनर करना शुरू किया। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसे वो चिकन समझ खाने जा रही है, उसके अंदर खौफनाक चीज भरी है।
47
चाक़ू से जैसे ही शोना ने चिकन में कट लगाया, उसे अंदर ब्लू रंग का प्लास्टिक ग्लव्स मिला। ये ग्लव्स चिकन के अंदर भरा हुआ था। अगर फैमिली ने उसे खा लिया होता तो प्लास्टिक उनके पेट में चला जाता।
57
इसके बाद शोना ने इसकी तस्वीर खींची और उसे चिकन कंपनी को भेज दिया। वहीं इस दुर्घटना के बाद शोना ने बताया कि उसकी बेटी के ऊपर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। वो अब खाने को देखकर डर जाती है।
67
हालांकि, शोना ने साथ में ये भी कहा कि शुक्र है उनके चिकन में मरा हुआ चूहा नहीं मिला। अब कंपनी शोना द्वारा फ़ाइल की गई शिकायत की जांच कर रही है। कुछ समय पहले एक महिला को अपनी बेटी के लिए खरीदे चिकन नगेट्स से मास्क मिला था।
77
वहीँ अभी तक चिकन कंपनी ने इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है। वहीं इस मामले को के बाद परिवार काफी सदमे में है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके चिकन में प्लास्टिक था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News