अंधविश्वासः कोरोना के बीच पैदा हुए 'भगवान', बकरी के गर्भ से निकला ऐसा बच्चा कि लग गई लोगों की भीड़

हटके डेस्क: भारत में लोगों की आस्था काफी ज्यादा है। यहां मूर्तियों के साथ पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। यहां ऐसे कई जानवरों की भी पूजा की जाती है। कई बार इस आस्था की वजह से भारत का मजाक भी बन जाता है। इन दिनों इंटरनेशनल मीडिया में भारत के बिहार के मुजफ्फरनगर की काफी चर्चा हो रही है। यहां एक काली और सफ़ेद रंग की बकरी की काफी चर्चा हो रही है। इस बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी है। इसका चेहरा बेहद अजीब है। इसके मुंह की जगह पर आंखें हैं। साथ ही बेहद विकृत आकार का पैदा हुआ ये बच्चा लोगों का ध्यान खींच रहा है। भारत में लोग इसकी पूजा कर रहे हैं। इसका विदेशी मीडिया में काफी मजाक बनाया जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2020 7:38 AM IST / Updated: Aug 08 2020, 01:27 PM IST

16
अंधविश्वासः कोरोना के बीच पैदा हुए 'भगवान', बकरी के गर्भ से निकला ऐसा बच्चा कि लग गई लोगों की भीड़

सोशल मीडिया पर एक बकरी के बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इस बच्चे की आंखें उसके मुंह की जगह पर बनी है जबकि इसकी नाक नहीं है। भारत में लोग इसकी पूजा कर रहे हैं।  
 

26

बिहार के मुज्जफरपुर में इस बच्चे का जन्म हुआ। जैसे ही इसके जन्म की खबर सामने  आई, वैसे ही लोग इसकी पूजा करने के लिए उमड़ पड़े। 

36

इस बच्चे के मुंह के अंदर ही दो आंखें है। बेहद अजीबोगरीब दिख रहे इस बच्चे ने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसा गर्भ में हुई विकृति के कारण होता है। लेकिन भारत में लोग इसे जादू और आस्था से जोड़ रहे हैं। 

46

इस बकरी के बच्चे के जन्म के बाद उसकी मालकिन ने बताया कि जैसे ही उसका जन्म हुआ वैसे ही लोग इसकी पूजा करने आए थे। तब से उसके घर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। 
 

56

वहीं विदेशी मीडिया साइट्स पर इसकी तस्वीरों के साथ भारत के बारे में काफी कुछ कहा-सुना जा रहा है। लिखा जा रहा है कि यहां इस तरह के जानवरों की काफी पूजा की जाती है।  

66

जब भी भारत में कभी ऐसे जानवरों का जन्म होता है तब उनकी पूजा शुरू हो जाती है। हालांकि, ये कोई चमत्कार नहीं। ये जेनेटिक डिसऑर्डर है। ऐसे जानवर ज्यादा दिनों तक जिन्दा नहीं रह पाते। इनकी मौत हो जाती है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos