कोरोना के कारण घर पर बंद थे पति-पत्नी, नहीं झेल पाया चिकचिक तो कर दिया खून

Published : Mar 31, 2020, 02:14 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ने ऐसा आतंक मचा रखा है कि कुछ ही महीनों में दुनिया के कई देशों ने खुद को लॉकडाउन कर लिया है। फिलहाल इस वायरस ने करीब साढ़े सात लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर दिया है। मौत का आंकड़ा भी बड़ी तेजी से बढ़ा है। इस वायरस की शुरुआत तो चीन से हुई है। लेकिन अब इस वायरस ने दुनिया के कई देशों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। यूके में तो प्रधानमंत्री और हेल्थ मिनिस्टर को ही कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। यूके में बीते दो हफ्ते से लॉकडाउन किया गया है। इस बीच यहां नौ लोगों के मर्डर की खबर है।   

PREV
19
कोरोना के कारण घर पर बंद थे पति-पत्नी, नहीं झेल पाया चिकचिक तो कर दिया खून
यूके में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां वायरस के संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 22 हजार है। वहीं मौत का आंकड़ा 14 सौ पार कर गया है।
29
दो हफ्ते से यूके में लॉकडाउन है। लोग घरों में बंद हैं। इस बीच यहां मर्डर केसेस में अचानक से उछाल आया है।
39
साउथ वेल्स में एक शख्स ने अपनी पत्नी का खून कर दिया। दोनों काफी समय से घर में साथ बंद थे। अन्थोनी विलियम्स ने अपनी पत्नी रूथ को मार डाला, जिसके बाद पुलिस ने अन्थोनी को अरेस्ट कर लिया।
49
रुथ को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अन्थोनी से पूछताछ की जिसमें पता चला कि साथ रहते हुए हो रहे झगड़ों से तंग आकर उसने ऐसा किया।
59
साउथ यॉर्कशायर में 31 साल की महिला को अनजान शख्स ने चाकूओं से गोद डाला। महिला का शव घर के बाहर मिला।
69
महिला रोथेरहाम जनरल हॉस्पिटल में काम करती थी। उसकी बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने उसके हसबैंड को अरेस्ट कर लिया है।
79
सुसेक्स में पुलिस ने एक घर से 4 बॉडीज बरामद की। घर के लोगों के साथ पालतू कुत्ते का भी कत्ल किया गया था।
89
57 साल के गैरे वॉकर और उनकी पत्नी 50 साल की कैरोलिन के साथ 24 साल की कैटी की बॉडी पुलिस ने बरामद की। तीनों लॉकडाउन में घर में बंद थे।
99
घर अंदर से बंद था लेकिन पुलिस को शक है कि किसी परिवार वाले ने ही इस मर्डर को अंजाम दिया है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories