बेटी होने के बाद पिता को हुआ एहसास - वो तो औरत है, अब पत्नी के साथ जी रहा है ऐसी लाइफ

Published : Jul 11, 2020, 06:07 PM ISTUpdated : Jul 11, 2020, 06:11 PM IST

हटके डेस्क। कभी-कभी कुछ ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन पर एकबारगी यकीन नहीं होता। क्या आप आसानी से यह यकीन कर सकते हैं कि कोई युवक एक बच्ची का बाप होने के बाद जेंडर चेंज ऑपरेशन करा कर औरत बन जाएगा और अपनी वाइफ के साथ लेस्बियन रिलेशनशिप में रहने लगेगा। लेकिन अमेरिका के मिशिगन में  ऐसा ही हुआ। 29 साल का युवक टेलर वैनमालसेन अपनी 27 साल  की पत्नी सराह के साथ बेहतर जिंदगी जी रहा था। उनकी 21 महीने की एक बेटी थी, जिसका नाम वेलेरी था। लेकिन कुछ समय के बाद पति के मन में औरत बनने का भूत समा गया। टेलर वैनमालसेन ने बताया कि उसके मन में एक लड़की के रूप में जीने की इच्छा बहुत पहले से थी, लेकिन शादी होने और बच्ची के पैदा होने के बाद वह पूरी तरह औरत बन कर अपनी पत्नी के साथ लेस्बियन रिलेशनशिप में रहना चाहता था। उसने इसके लिए जेंडर चेंज सर्जरी करवाई। इस सर्जरी में उसे 29 हजार डॉलर (करीब 21,79,602  रुपए) का खर्च आया। इस सर्जरी के बाद  टेलर पूरी तरह औरत बन गया, लेकिन उसके साथ एडजस्ट होने के लिए उसकी वाइफ को 8 महीने की थेरेपी लेनी पड़ी। अब टेलर अपनी वाइफ के साथ एक औरत के रूप में रह रहा है। उसका कहना है कि उसके इस ट्रांजिशन से उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें।    

PREV
112
बेटी होने के बाद पिता को हुआ एहसास - वो तो औरत है, अब पत्नी के साथ जी रहा है ऐसी लाइफ

टेलर वैनमालसेन जेंडर चेंज कराने के बाद अपनी पत्नी सराह और 21 महीने की बेटी वेलेरी के साथ। अब यह कपल नए रिलेशनशिप में काफी खुश नजर आ रहा है। 

212

सर्जरी करा के औरत बनने के पहले टेलर वैनमालसेन अपनी पत्नी सराह के साथ। टेलर का कहना था कि उसके मन में पहले से ही लड़की की तरह जीने की इच्छा थी। आखिरकार, उसने अपनी वाइफ को इसके लिए मना ही लिया। 

312

एक औरत के रूप में टेलर वैनमालसेन अपनी पत्नी सराह और बेटी के साथ काफी खुश है। अब वह बच्चे पैदा तो नहीं कर सकता, लेकिन पत्नी के साथ लेस्बियन रिलेशनशिप में रहने का मौका उसे मिल गया। उसकी वाइफ ने भी इस नए रिलेशनशिप को स्वीकार कर लिया है। 

412

एक औरत के रूप में टेलर वैनमालसेन अपनी पत्नी सराह के साथ।

512

अमेरिका और यूरोप के देशों में आजकल इस तरह के जेंडर चेंज ऑपरेशन काफी होने लगे हैं। लोगों में अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर नई पहचान बनाने की काफी फ्रीडम मिल रही है। 

612

ऑपरेशन करा कर औरत बनने के पहले टेलर वैनमालसेन अपनी पत्नी सराह के साथ।

712

टेलर वैनमालसेन ने सर्जरी कराने के पहले ही औरतों की तरह लंबे-लंबे बाल रखने शुरू कर दिए थे। वह लड़कियों की तरह दिखने की कोशिश भी करता था, लेकिन वह ट्रांसजेंडर नहीं था। अगर वह ट्रांसजेंडर होता तो एक बच्ची का पिता नहीं बन सकता था। 

812

जेंडर चेंज सर्जरी के पहले वैनमालसेन अपनी पत्नी सराह के साथ। दोनों बेहद अच्छे कपल थे। 

912

जेंडर चेंज सर्जरी के बाद एक खूबसूरत औरत में बदल गया टेलर वैनमालसेन। इस सर्जरी से एक लड़की की तरह जीने का उसका बरसों पुराना सपना पूरा हुआ।  

1012

जेंडर चेंज सर्जरी करा के औरत बन जाने के बाद अपनी बेटी को गोद में लिए टेलर वैनमालसेन काफी खुश नजर आ रहा है। 

1112

पत्नी सराह के साथ सर्जरी के पहले टेलर वैनमालसेन की एक तस्वीर। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन जब पति सर्जरी करा कर औरत बन गया तो उसके साथ एडजस्ट करने में सराह को काफी समय लगा। उसे महीनों तक थेरेपी लेनी पड़ी।   

1212

टेलर वैनमालसेन को औरत के रूप में उसकी पत्नी सराह ने स्वीकार कर लिया है। अब दोनों इस तरह के नए संबंधों में काफी खुश हैं। हसबैंड और वाइफ, दोनों के लिए यह एक नया ही एक्सपीरियंस है।

Recommended Stories