लॉकडाउन में शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदा एक मंजिला मकान, अंदर देखते ही लोगों ने कहा- ठगा गया बेचारा

Published : Jul 10, 2020, 04:04 PM IST

हटके डेस्क: प्रॉपर्टी खरीदना आज के समय में हर इंसान का सपना होता है। प्रॉपर्टी खरीद लेने के बाद लोग अपने फ्यूचर को थोड़ा सेफ मानने लगते हैं। हालांकि, लोग प्रॉपर्टी खरीदने से पहले काफी जांच-पड़ताल करते हैं लेकिन कई बार उनसे कई चीजें मिस हो जाती है। ऐसे में या तो उनके हाथ जैकपॉट लगता है या तो वो ठगे जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने हाल ही में ख़रीदे अपने मकान की तस्वीरें शेयर की है। शख्स ने लोगों को दिखाया कि कैसे उसने जो घर ख़रीदा उसके अंदर से एक और घर का दरवाजा निकला। यानी, एक घर एक अंदर ही छिपा दूसरा घर उसे तब मिला जब वो वहां शिफ्ट हो गया। घर की तस्वीरें शेयर करने के बाद लोगों ने इसपर कमेंट किया। कुछ ने शख्स को लकी बताया तो कुछ उसे तुरंत घर छोड़कर भाग जाने की सलाह देते नजर आए।

PREV
17
लॉकडाउन में शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदा एक मंजिला मकान, अंदर देखते ही लोगों ने कहा- ठगा गया बेचारा

रेडिट पर एक शख्स, जिसका अकाउंट मिस्टर ग्रिफ के नाम से बना है,ने कुछ तस्वीरें शेयर की। ये फोटोज उसके द्वारा हाल में ही खरीदी गई घर की है। दरअसल, शख्स ने घर खरीद तो लिया लेकिन बाद में पता चला कि घर के अंदर एक और घर का दरवाजा मौजूद है। 
 

27

तस्वीर में शख्स ने अपने नए घर की झलक दिखाई, जिसमें  मंजिला मकान की दीवारों से उतरते वॉलपेपर एयर बाथरूम और खिड़कियां नजर आई। 

37

मिस्टर ग्रिफ ने घर के बाहर की तस्वीर भी ताकि लोगों को समझ आए कि उसने ये घर क्यों ख़रीदा था? लेकिन घर के अंदर क्या कुछ छिपा है, इसकी उसे जरा भी जानकारी नहीं थी।  
 

47

जब उसने घर खरीद लिया और वहां शिफ्ट हो गया, तब अचानक उसकी नजर एक छेद पर पड़ी, जिसके दूसरे तरफ से रौशनी दिखाई दे रही थी। शख्स ने जब उस छेद को और बड़ा किया तो वहां से उसे दूसरे घर का रास्ता मिला। 

57

इस दूसरे घर में कई कमरे और बाथरूम भी है। हालांकि, वहां पानी बंद किया हुआ है। 

67

इस घर की डिस्कवरी की तस्वीर शख्स ने लोगों के साथ शेयर की। कई लोगों ने कहा कि ये घर भूतिया नजर आता है। 

77

एक शख्स ने तो उसे तुरंत घर खाली करके जाने की सलाह से दी। उसने कहा कि कोई तो वजह होगी कि इस बारे में चीजें छिपाई गई। अच्छा यही होगा कि उसे घर को छोड़ देना चाहिए।  
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories