हमशक्ल बीवियों को देख धोखा खा जाते हैं ससुर-दामाद, कभी-कभी सास को ले बेडरूम पहुंच जाता है शख्स

Published : Aug 06, 2020, 02:59 PM IST

हटके डेस्क: बेटी को मां की परछाई कहा जाता है। लेकिन अगर ये परछाई बिल्कुल एक जैसी हो, तो कन्फ्यूजन तो होगी ही। न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा में रहने वाली मां-बेटी की एक जोड़ी इन दिनों चर्चा में है। हो भी क्यों ना? अपने लुक के कारण दोनों ना सिर्फ दूसरों को बल्कि अपने पतियों को भी कन्फ्यूज कर देती है। हम बात कर रहे हैं 60 साल की टीवी रियलिटी स्टार डॉन हबशीर और उसकी 30 साल की बेटी चेर हबशीर की। चेर ने बताया कि वो हूबहू अपनी मां की तरह दिखती है। इस वजह से दोनों को काफी परेशानी होती है। एक बच्चे की मां चेर के पिता कभी-कभी अपनी बेटी को अपनी बीवी समझ बैठते हैं। दोनों के लुक्स में इतनी समानता है कि यही दोनों को चर्चा दे रहा है। कोई  भी बता नहीं पाता है कि इनमें से मां कौन है और कौन बेटी है? अब उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में लोगों को बताया है।    

PREV
110
हमशक्ल बीवियों को देख धोखा खा जाते हैं ससुर-दामाद, कभी-कभी सास को ले बेडरूम पहुंच जाता है शख्स

सोशल मीडिया पर एक बेटी ने बताया कि कैसे अपनी मां से शक्ल मिलने की वजह से उसे परेशानी उठानी पड़ रही है। वो अपनी मां से इतनी ज्यादा मिलती है कि एक बार उसके पति ने अपनी सास को ही अपनी बीवी समझ बैठा था।  

210

मां-बेटी की इस जोड़ी के बीच 30 साल का अंतर है। लेकिन उम्र का फासला उनके चेहरे पर नहीं झलकता है। इस वजह से सब कोई कन्फ्यूज हो जाते हैं। 

310

पहले चेर अपनी मां को अपनी बहन बताए जाने से परेशान हो जाती थी। लेकिन अब उसे ये काफी अच्छा लगता है। 

410

जब चेर छोटी थी, तब ऐसा नहीं था। लेकिन बड़े होने के साथ वो हूबहू अपनी मां की तरह दिखने लगी। 

510

दोनों ने एक साथ इंस्टा पर अकाउंट बना रखा है। एक जैसे दिखने के कारण काफी कम समय में उनके 75 हजार फॉलोवर्स बन चुके हैं। 

610

डौन और चेर के बीच चेहरे की समानता तब से दिखने लगी थी जब चेर मात्र 15 साल की थी। 
 

710

अब तो चेर की खुद एक बच्ची है। लेकिन अभी ये साफ़ नहीं है कि आगे चलकर चेर की बेटी भी उसकी ही तरह दिखेगी या नहीं। 

810

डौन और चेर ने अपने लुक्स को लेकर एक किताब भी लिखी। दोनों ने रियलिटी शो भी किया है। इसमें दोनों ने अपनी लाइफ जर्नी को लोगों के सामने रखा। 

910

मां-बेटी की इस जोड़ी को कई लोग बहनें भी समझ बैठते हैं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि दोनों के उम्र में खासा फर्क नहीं होता है। लेकिन असल में दोनों के बीच 30 साल का फर्क है। 

1010

बचपन में डौन चेर को मैचिंग कपड़े पहनाती थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि दोनों का लुक आगे जाकर इतना एक सा हो जाएगा। 

Recommended Stories