Published : Sep 10, 2020, 10:53 AM ISTUpdated : Sep 10, 2020, 12:07 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने सभी देशों में तबाही मचा दी। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में शामिल अमेरिका भी इसके सामने टिक नहीं पाया। लेकिन कोरोना के बाद भी ये देश आगामी राष्ट्रपति चुनावों की तैयारी में जुटा है। हालांकि, इस चुनाव के बीच देश में चल रही एक बड़ी समस्या को शायद मीडिया कवर नहीं कर रही। अमेरिका के जंगलों में बीते कई दिनों से आग लगी है। ये आग तेजी से बढ़ती ही जा रही है। लोगों के सपनों का आशियाना जल रहा है तो आग के कई जानवर मारे गए। आग की लपटों के कारण अमेरिका के कई राज्य में दिन में लाल आसमान देखा जा रहा है। इसकी भयावह तस्वीरें सामने आई है। (सभी तस्वीरें डेली मेल से)
अमेरिका के कई राज्यों, कैलिफोर्निया, ऑरेगॉन और वाशिंगटन के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है। ये आग तेजी से बढ़ती जा रही है। इन्हें रोकने की कोशिश में हजारों दमकल कर्मचारी लगे हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा पाया है।
217
इस बीच अमेरिका के इन राज्यों की कुछ बेहद खौफनाक तस्वीरें सामने आई। इनमें पूरा आसमान दिन में ही लाल नजर आ रहा है। कई लोग इसे मंगल ग्रह की तरह दिख रहा बता रहे हैं। ये आग 3 लाख 30 हजार एकड़ में फैल चुका है और तेजी से बढ़ रहा है।
317
आग की वजह से कलिफ़ोर्निया में पावर सप्लाई काट दी गई है। लोगों से घर खाली करवा दिए गया हैं। आग के कारण तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई है।
417
अभी तक ऑरेगॉन से 80 हजार लोगों को घर खाली करवाकर बाहर निकाल दिया गया है। यहां आग पूरी तरह नियंत्रण से बाहर जा चुका है। सड़कों पर लोग भागते नजर आ रहे हैं।
517
नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में भी आग भीषण रूप ले चुका है। कुछ ऐसी दिख रहा है आसमान।
617
कैलोफोर्निया में आग 25 अलग-अलग जगहों पर लगी है। इसे बुझाने के लिए 14 हजार दमकल कर्मचारियों को लगाया गया है।
717
आग के कारण लोगों के घर, रेस्त्रां सब जलकर राख हो चुके है। लोगों से जल्द से जल्द शहर खाली करने की अपील की गई है।
817
कैलिफोर्निया में कुछ इस तरह लोगों के सपनों का आशियाना जलकर राख हो रहा है।
917
आग ने स्टेट रूट 168 पर एक पेट्रोल स्टेशन को भी अपनी चपेट में ले लिया।
1017
वाशिंगटन में अपने जले हुए घर को देखकर रोता एक कपल।
1117
ये आग तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इसे रोकने की तमाम कोशिशें नाकामयाब हो रही है।
1217
कैलिफोर्निया में अहले सुबह आग बुझाने में जुटा दमकल कर्मचारी। यहां आग की वजह से पर्यावरण पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।
1317
नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में एक हफ्ते पहले लगे आग से भारी तबाही मच चुकी है।
1417
सड़कों पर जली गाड़ियां देखी जा सकती है। लोग बस अपनी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं।
1517
घर और गाड़ियां जली हुई है। दिन-रात आग बुझाने में लगे दमकल कर्मी भी इसे शांत नहीं करवा पा रहे हैं।
1617
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस आग की तबाही की तस्वीर शेयर की है।
1717
एक ही हफ्ते में इसने देश को तबाह कर दिया है। पहले कोरोना और अब ये आग अमेरिका के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है।