चीन में फंसा है यूपी का कपल, घर से निकलने की मनाही, भारत सरकार से कहा, देश वापस बुला लो

Published : Feb 18, 2020, 09:51 AM IST

चीन: भारत के पड़ोसी देश चीन से कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों में कदम रख दिया है। ये वायरस चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था। लेकिन आज इस शहर से फैलते हुए ये बाकी कई देशों तक भी पहुंच गया है। चीन ने उन शहरों को बंद करवा दिया है, जहां वायरस के कई शिकार हैं। ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके। इन शहरों में रहने वाले लोग बाहर नहीं जा सकते। इस बीच चीन के वहां से एक भारतीय कपल ने वीडियो रिकॉर्ड कर मदद मांगी है। इस कपल को बाहर निकलने की परमिशन नहीं है और वो कोरोना वायरस के आतंक के बीच जीने को मजबूर हैं।  

PREV
112
चीन में फंसा है यूपी का कपल, घर से निकलने की मनाही, भारत सरकार से कहा, देश वापस बुला लो
चीन ने उन शहरों में लोगों का आना-जाना बंद करवा दिया है, जहां इस वायरस का सबसे अधिक कहर देखा जा रहा है। इन शहरों में एक वुहान भी है, जहां से ये वायरस शुरू हुआ था।
212
वुहान में भारत के भी कई लोग फंसे हुए हैं। इनमें यूपी के कई लोग शामिल हैं।
312
इस बीच सोशल मीडिया पर वुहान में फंसे एक भारतीय कपल ने वीडियो बनाकर भारत सरकार से मदद मांगी है।
412
यूपी के जलेसर के रहने वाले आशीष यादव काफी वक्त से चीन में ही अपनी पत्नी नेहा यादव के साथ रह रहे हैं।
512
आशीष जहां वहां की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, वहीं नेहा चीन में ही पीएचडी कर रही हैं।
612
वीडियो बनाकर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण वो अपने ही घर में कैद कर दिए गए हैं।
712
सड़कों पर निकलना मना है और ऐसे में लोग कही आ-जा भी नहीं सकते। लोगों को घरों से निकलने से मना कर दिया गया है।
812
सभी को उनके घर के अंदर ही लिमिटेड खाना मुहैया करवाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
912
दोनों 1 फरवरी को भारत आने वाले थे लेकिन नेहा की तबियत खराब होने के कारण प्लान चेंज करना पड़ गया।
1012
अब वो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दोनों बीते कई दिनों से भारत वापस लौटने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
1112
बता दें कि चीन के वुहान में अभी भी भारत के कई लोग फंसे हुए हैं। ये लोग भारतीय नेताओं के ट्विटर पर उनसे मदद मांग रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कोई पॉजिटिव पहल नजर नहीं आ रही है।
1212
तस्वीरें गूगल से।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories