भारत के इन लड़ाकू विमानों से डरती है दुनिया, थर थर कांपता है पाकिस्तान

Published : Oct 08, 2020, 10:23 AM IST

हटके डेस्क : 8 अक्टूबर को हर साल इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force Day) डे मनाया जाता है। इस बार भारतीय वायु सेना अपना 88 वां स्थापना दिवस  मना रही है। हर साल की तरह इस बार भी हिंडन बेस पर एयरफोर्स अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार राफेल को भी शामिल किया गया है, इसे देखना काफी खास होने वाला है। राफेल के अलावा भी एयरफोर्स के पास ऐसे कई सारे लड़ाकू विमान है, जिससे पाकिस्तान तो क्या चीन भी थर - थर कांपता हैं। भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। इसके पास 900 से ज्यादा लड़ाकू और 1720 हवाई जहाज है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से फाइटर जेट्स भारत के पास है, जिससे हमारी सेना की ताकत दोगुनी हो जाती हैं।

PREV
17
भारत के इन लड़ाकू विमानों से डरती है दुनिया, थर थर कांपता है पाकिस्तान

राफेल
सबसे पहले बात करते है भारतीय वायुसेना में पहली बार शामिल हुए राफेल (Rafale) की। बता दें कि 5 राफेल लड़ाकू विमानों को 10 सिंतबर को अंबाला (हरियाणा) में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। मीटिअर मिसाइल के साथ राफेल जेट को एशिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान  है। राफेल में मीका मिसाइल है जिसे हवा से लॉन्च किया जा सकता है। राफेल के सेना के बेड़े में शामिल होने से चीन और पाकिस्तान बौखलाए हुए हैं।

27

सुखोई एसयु-30 एमकेआई
भारतीय वायुसेना के पास 272 सुखोई एसयु-30 एमकेआई (Sukhoi Su-30MKI) हैं। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है। यह लड़ाकू विमान अपनी तेज गति के लिये जाना जाता है। ये  2,100 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार हवा में दौड़ता है।
 

37

तेजस
इंडियन एयरफोर्स में 4 साल पहले 2016 में एलसीए तेजस (LCA Tejas) को शामिल किया गया था। मौजूदा समय में  भारतीय वायुसेना में अभी 20 तेजस हैं, जबकि 40 तेजस एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया जा चुका है। इसकी सबसे बड़ी ताकत एयर टू एयर मिसाइल, लेजर गाइडेड मिसाइल और मेक इन इंडिया अस्त्र मिसाइल है। 

47

जगुआर
एसईपीईसीएटी जगुआर (SEPECAT Jaguar)एक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है। इसमें हाई-विंग होने के कारण ये कम ऊंचाई पर उड़ता है, जंग के दौरान हथियारों को ले जाने में इसका उपयोग होता है। यह विमान 1,700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है और जमीन पर अटैक करने की क्षमता रखता है। इस विमान में कई हथियार लोड़ हो सकते हैं।

57

मिराज 2000 
मिराज 2000 (Dassault Mirage 2000) मल्टीरोल, सिंगल इंजन और सिंगल सीटर वाला जेट है, इसकी रफ्तार 2,495 किलोमीटर प्रति घंटा है। 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद कैंप को इस लड़ाकू विमान की मदद से ही बम से उड़ाया था। भारतीय वायुसेना में अभी 57 मिराज 2000 जेट शामिल हैं। 

67

मिग 29
कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना को धूल चटाने में मिग -29 (MIG-29) फाइटर प्लेन ने काफी मदद की थी। इस फाइटर जेट की रफ्तार 2,445 किलोमीटर प्रति घंटा है। भारतीय वायुसेना में अभी 69 मिग-29 जेट प्लेन हैं। मिग-29 विमान को अपग्रेड कर दिया गया है। इंडियन एयरफोर्स के पास मिग - 21, मिग -27 भी हैं।

77

मिग - 21
मिग-21 (MIG-21) एक हल्का सिंगल पायलट लड़ाकू विमान है। ये 18 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसकी स्पीड अधिकतम 2,230 किलोमीटर प्रति घंटा है। ये आसमान से आसमान में मार करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ और बम ले जा सकने में सक्षम है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories