कोरोना से लड़ बैठा बहादुर मर्चेंट ऑफिसर, शादी के बीच आया लॉकडाउन तो इस तरह ब्याह ली दुल्हनिया
हटके डेस्क: पूरी दुनिया अभी कोरोना से जंग लड़ रही है। इस जानलेवा वायरस ने अभी तक 12 लाख 2 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया। ताजा अपडेट में इससे मरने वालों की संख्या 64 हजार 7 सौ पार कर गया है। इस बीच वायरस को हराने के लिए कई देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। भारत में भी ये वायरस खतरनाक स्तर से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों से घर के अंदर ही रहने की अपील की गई है। भारत में अभी लग्न का समय भी चल रहा है। कई लोगों की शादी पहले से तय थी। ऐसे में जहां कुछ लोगों ने शादी की डेट्स आगे बढ़ा दी तो कुछ ने इसे फिलहाल टाल दिया है। लेकिन कुछ ऐसे भी आशिक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन को अपने प्यार से हरा दिया। ऐसी ही एक अनोखी शादी सोशल मीडिया पर इन दिनों छाई है। ये शादी मुंबई में रहने वाले मर्चेंट ऑफिसर प्रीत सिंह ने की। प्रीत की शादी 4 अप्रैल को दिल्ली की नीत कौर से तय हुई थी। जब लॉकडाउन की वजह से शादी कैंसिल करने की नौबत आई, तो दोनों ने वीडियो कॉल पर ही शादी कर ली। इस अनोखी शादी की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है।
Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2020 5:05 AM IST / Updated: Apr 05 2020, 03:40 PM IST
मर्चेंट ऑफिसर प्रीत सिंह ने अपनी शादी कोरोना लॉकडाउन की वजह से कैंसिल करने की जगह ऑनलाइन करने का फैसला किया। दूल्हा-दुल्हन दोनों शादी के जोड़े में तैयार हुए और वीडियो कॉल पर ही शादी की सभी रस्में निभाई।
इस शादी में वर-वधू पक्ष के सभी रिश्तेदार ऑनलाइन शामिल हुए। शादी से पहले वर पक्ष ने जमकर डांस किया।
ऑनलाइन ही दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इस अनोखी शादी ने सभी का दिल जीत लिया।
दिल्ली की दुल्हनिया नीत ने बताया कि अपनी शादी के कैंसिल होने के डर से वो काफी परेशान हो गई थी। लेकिन तब उनके जीवनसाथी ने इस शादी को ऑनलाइन करने का फैसला किया।
अपनी लव स्टोरी के बारे में नीत ने बताया कि उसकी मुलाक़ात मर्चेंट ऑफिसर प्रीत से मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। दोनों ने 6 महीने एक दूसरे को जाना। फिर शादी का फैसला किया।
पिछले साल अगस्त के महीने में दोनों ने इंगेजमेंट की। इसके बाद 4 अप्रैल को शादी की डेट्स फाइनल हुई। दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां कर ली थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी शादी कोरोना की भेंट चढ़ जाएगी।
हालांकि मर्चेंट ऑफिसर ने कोरोना से हार नहीं मानी। उसने ऑनलाइन शादी का फैसला किया। तय डेट्स पर दोनों ऑनलाइन वीडियो कॉल पर ही शादी की कसमें खाते दिखे।
शादी में दूल्हा मुंबई से, दुल्हन का परिवार दिल्ली से और कनाडा से रिश्तेदार भी जुड़े थे।
सभी ने ऑनलाइन ही वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अब कोरोना का कहर खत्म होने के बाद दोनों मिलकर दुबारा शादी करेंगे।
कोरोना के बीच हुई इस अनोखी शादी ने सभी का दिल जीत लिया।