Published : Jul 25, 2020, 12:01 PM ISTUpdated : Jul 25, 2020, 01:25 PM IST
हटके डेस्क: भारत में लोग मन बहलाने के लिए जुआ खेल लेते हैं। हालांकि, यहां भी जुआ गैरकानूनी है। लेकिन फिर भी लोग शौकिया तौर पर इसे खेलते नजर आते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जुआ खेलने पर खौफनाक सजा दी जाती है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने लॉकडाउन में थोड़े पैसे कमाने के लालच में जुआ खेला। लेकिन पुलिस के हाथ चढ़ गए। इसके बाद शरिया कानून के तहत उसे सरेआम कोडों से पीटा गया। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
इंडोनेशिया में एक शख्स को सरेआम कोड़ों से पीटा गया। उसपर शरिया कानून तोड़ने का आरोप लगाया गया था। दरअसल, उसे जुआ खेलते पकड़ा गया था। इंडोनेशिया के Lhokseumawe शहर में रहने वाले इस शख्स को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा। शख्स बस लॉकडाउन में थोड़े एक्स्ट्रा पैसे कमाना चाहता था।
26
वेस्ट इंडोनेशिया का ये इलाका सख्त शरिया कानून के लिए जाना जाता है। लेकिन शख्स ने कानून तोड़कर जुआ खेला। जब पुलिस को उसकी जानकारी हुई, तो शख्स को एक कॉफ़ी शॉप से 17 अप्रैल को अरेस्ट किया गया।
36
इसके बाद 6 जुलाई को शरिया कोर्ट ने उसे कोड़े मारकर छोड़ने की सजा सुनाई। उसे कुल 20 कोड़े पड़ने थे। एक कोड़े को घटाने के लिए उसे 30 दिन जेल में बिताने थे। ऐसे में सजा दिए जाने तक उसने 98 दिन जेल में काटे थे।
46
इस कारण शख्स को कुल 17 कोड़े मारे गए। इन 17 कोड़ों के कारण उसकी पूरी पीठ काली पड़ गई। सजा दिए जाने के बाद उसे तुरंत मेडिकल टीम के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने उसके जख्मों पर मरहम लगाया।
56
बात दें कि इंडोनेशिया में कई जुर्म की सजा कोड़े मारना है। इसमें जुआ खेलने से लेकर शादी से पहले संबंध बनाना शामिल है।
66
कई ह्यूनम हेल्प ओर्गनइजेशन ने इस सजा को बैन करने को लेकर मुहीम चलाई है लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। अभी भी यहां ये सजा सनाई भी जा रही है और दी भी जा रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News